खेल
Jasprit Bumrah: गेंदबाजी के बादशाह से करोड़ों की संपत्ति के मालिक तक का सफर
Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में गेंद से कहर बरपा दिया है। लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने 27 ओवर में 74 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह उनका लगातार दूसरा टेस्ट मैच है जिसमें उन्होंने पांच विकेट लिए हैं। खास बात यह है कि विदेशी धरती पर पांच विकेट लेने का यह उनका 13वां मौका था और उन्होंने इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।
तीनों फॉर्मेट में नंबर वन और बढ़ती नेटवर्थ
बुमराह इस वक्त टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों फॉर्मेट में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जा रहे हैं। उनके रिकॉर्ड लगातार चमक रहे हैं और इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ भी तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह की कुल संपत्ति 70 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया BCCI की सैलरी, IPL कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट है।
https://twitter.com/ICC/status/1943750026871586910
IPL से हर साल करोड़ों की कमाई
जसप्रीत बुमराह 2013 से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। शुरुआत में उन्हें सिर्फ 10 लाख रुपये में खरीदा गया था, लेकिन 2025 में टीम ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया। हर IPL सीजन में उनकी कमाई में इजाफा होता रहा है और आज वे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापनों से भी बनते हैं करोड़ों के मालिक
बुमराह का चेहरा अब कई बड़ी ब्रांड कंपनियों से जुड़ा हुआ है। वे Tata Motors, Dream11, Seagram’s Royal Stag जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आते हैं। एक विज्ञापन के लिए वे 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। ब्रांड वैल्यू के मामले में वे आज बॉलीवुड सितारों से कम नहीं हैं।
कारों और प्रॉपर्टी का है जबरदस्त कलेक्शन
जसप्रीत बुमराह को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके पास Mercedes Benz, Range Rover, Nissan GT-R और Toyota Innova Crysta जैसी गाड़ियां हैं। इसके अलावा, उनके पास मुंबई और अहमदाबाद में शानदार बंगले और फ्लैट्स हैं। बुमराह का क्रिकेट से लेकर रियल एस्टेट तक का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है और आने वाले समय में उनकी संपत्ति में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।