मनोरंजन
‘Laughter Chef 2’ के 50वें एपिसोड में धमाल मचाएंगी Isha Malviya, Abhishek और Samarth के रिएक्शन वायरल
टीवी पर कुछ शोज ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसी का डोज देकर दिन बना देते हैं। ‘Laughter Chef 2’ ऐसा ही एक शो है जो अपने कॉमिक अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत रहा है। जल्द ही यह शो अपने दूसरे सीजन का 50वां एपिसोड पूरा करने जा रहा है। इस खास मौके पर एक बड़ा धमाका होने वाला है जहां कई मशहूर सितारे शामिल होकर कॉमेडी का तड़का लगाएंगे।
ईशा मलवीय की एंट्री से शो में मचा हलचल
इस खास एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस ईशा मलवीय की एंट्री ने शो में एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर इस एपिसोड का टीज़र शेयर किया है जिसमें ईशा की एंट्री के वक्त अभिषेक कुमार और समार्थ जुरैल का रिएक्शन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। दोनों के चेहरे पर एक पल के लिए अजीब सा सन्नाटा दिखाई देता है जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
ईशा और अभिषेक की झप्पी बनी चर्चा का कारण
टीज़र के अंत में एक सीन दिखाया गया है जिसमें ईशा अभिषेक को गले लगाती हैं और उस समय अभिषेक का एक्सप्रेशन काफी अलग और सोच में डूबा हुआ दिखता है। सोशल मीडिया पर इस झप्पी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर समार्थ का भी चेहरा उस वक्त भावहीन नजर आता है। बिग बॉस के समय जो तीनों के बीच जो equation था, वह अब फिर से याद दिलाने वाला है।
कॉमेडी में लगेगा सितारों का तड़का
इस जश्न भरे एपिसोड में सिर्फ ईशा ही नहीं बल्कि श्रद्धा आर्या और देबिना बनर्जी भी नजर आने वाली हैं। साथ ही शो में कुछ एक्टर्स सलमान खान और अल्लू अर्जुन की नकल करते दिखेंगे, जिससे दर्शकों की हंसी और भी दुगुनी हो जाएगी। लाफ्टर शेफ के इस खास एपिसोड को मनोरंजन का पूरा पैकेज कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
दोस्ती, ड्रामा और मस्ती का मिलन
अभिषेक और समार्थ की दोस्ती को शो में काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, ईशा के आने से उनके बीच की पुरानी टकराव की यादें फिर से ताजा हो गई हैं। ‘बिग बॉस’ में तीनों के बीच जो टकराव हुआ था, वह अब एक हल्के-फुल्के अंदाज़ में फिर से देखने को मिल सकता है। फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।