मनोरंजन
Irrfan Khan का पाकिस्तान के पत्रकार को हंसते-हंसते करारा जवाब! सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Irrfan Khan: पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के कुछ ही दिन बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में छिपे आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। यह अभियान चार दिन तक चला और इसमें कुल नौ ठिकाने नष्ट किए गए। इसके बाद युद्धविराम की घोषणा कर दी गई।
पाकिस्तानी पत्रकार को मिला हंसता हुआ करारा जवाब
इसी बीच सोशल मीडिया पर इरफान खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान के एक पत्रकार को बेहद मजेदार जवाब देते हैं। लाहौर के एक पत्रकार ने इरफान से कहा कि पाकिस्तान में आपके बहुत फैन्स हैं और काश आप यहां आते।
इरफान का जवाब बना लोगों का फेवरेट डायलॉग
इरफान मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि मैं आऊंगा लेकिन वापस लौटूंगा या नहीं। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं। यहां तक कि खुद वह पाकिस्तानी पत्रकार भी हंसने लगता है। अब इस वीडियो को लोग बार बार देख और शेयर कर रहे हैं।
https://twitter.com/i/status/1922333979690094751
सोशल मीडिया पर आ रहे इमोशनल और फनी रिएक्शन
लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि इरफान खान ने बिना कुछ कहे आतंकवाद की असलियत उजागर कर दी। एक यूज़र ने लिखा कि आज हमारे पास एस 400 और आकाश मिसाइलें हैं लेकिन एक समय था जब इरफान खान अकेले पाकिस्तान को जवाब देते थे।
इरफान की आखिरी फिल्म और फैंस की यादें
इरफान ने साल 2017 की फिल्म हिंदी मीडियम में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के साथ काम किया था। इस फिल्म का बजट सिर्फ 15 करोड़ था लेकिन इसने 330 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अप्रैल 2020 में कैंसर के चलते इरफान की मौत हो गई लेकिन उनकी सादगी और जवाब आज भी ज़िंदा हैं।