खेल
IPL 2025: RCB ने CSK को 2 रन से हराया, लेकिन चेन्नई के इन दो खिलाड़ियों ने दिल जीत लिया!
IPL 2025: 3 मई को खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रन से हरा दिया। यह मैच आखिरी ओवर तक सांसें रोक देने वाला रहा। जीत के बावजूद चेन्नई के दो खिलाड़ियों ने सबका दिल जीत लिया।
17 साल के आयुष मातरे की तूफानी पारी
चेन्नई के युवा ओपनर आयुष मातरे ने अपनी पहली बड़ी पारी खेलते हुए 94 रन बनाए। यह पारी उनके आत्मविश्वास और हुनर की मिसाल थी। इतने कम उम्र में इस तरह की बल्लेबाज़ी ने दर्शकों को चौंका दिया। वह जीत तो नहीं दिला सके लेकिन दिल जरूर जीत लिया।
https://twitter.com/IPL/status/1918733475361734749
जडेजा का 109 मीटर लंबा छक्का
रविंद्र जडेजा ने इस मैच में 45 गेंदों पर 77 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने लुंगी एंगिडी की गेंद पर एक ऐसा छक्का मारा जो सीधे छत पर जा गिरा। यह 109 मीटर लंबा छक्का आईपीएल 2025 का अब तक का सबसे लंबा छक्का साबित हुआ।
आईपीएल 2025 के सबसे लंबे छक्के मारने वाले खिलाड़ी
इस सीजन में सबसे लंबा छक्का मारने की लिस्ट में अब जडेजा टॉप पर पहुंच गए हैं। उनसे पीछे क्लासेन 107 मीटर और रसेल 106 मीटर के छक्कों के साथ हैं। इस सूची में अभिषेक शर्मा और फिल सॉल्ट भी शामिल हैं जिनके छक्के 105 और 106 मीटर लंबे रहे हैं।
चेन्नई की रन अंतर से तीसरी सबसे छोटी हार
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह आईपीएल इतिहास में रन के अंतर से चेन्नई की तीसरी सबसे छोटी हार है। 2019 में चेन्नई को मुंबई और बैंगलोर दोनों से 1 रन से हार मिली थी।