खेल
IPL 2025: Sameer Rizvi का जादू! पंजाब की उम्मीदों पर भारी पड़ी रिज़वी की तूफानी बल्लेबाजी
IPL 2025 में ऐसा खिलाड़ी सामने आया जिसने अकेले ही पूरे प्लेऑफ़्स का गणित बिगाड़ दिया है और वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि समीऱ रिज़वी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें तीन गुना ज्यादा रकम देकर खरीदा और उन्होंने उस भरोसे की कीमत भी चुकाई। उनके प्रदर्शन ने सिर्फ दिल्ली को नहीं बल्कि पूरे टूर्नामेंट की दिशा ही बदल दी।
30 लाख की बोली लेकिन मिले 95 लाख रुपये
समीऱ रिज़वी ने आईपीएल 2025 की नीलामी में अपनी बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखी थी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 95 लाख रुपये में खरीद लिया। सोचिए खुद से तीन गुना ज्यादा रकम मिल जाए तो खिलाड़ी का आत्मविश्वास कैसा होगा। यही आत्मविश्वास मैदान पर भी दिखा और रिज़वी ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया।
पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को अपने आखिरी ग्रुप मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए समीऱ रिज़वी ने मात्र 25 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 232 रहा जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस पारी के दम पर उन्होंने दिल्ली की जीत तय की और पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
प्लेऑफ़ की टॉप 2 रेस का गणित पूरी तरह बदल गया
पंजाब किंग्स के पास टॉप 2 में जगह बनाने का सुनहरा मौका था लेकिन समीऱ रिज़वी की पारी ने उनके रास्ते में बड़ा रोड़ा अटका दिया। अब हालात यह हैं कि जहां पहले गुजरात और पंजाब टॉप 2 में आते दिख रहे थे वहीं अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के लिए रास्ते खुल गए हैं। समीऱ की पारी ने पूरे समीकरण को पलट दिया है।
अब क्या है आरसीबी और मुंबई इंडियंस के टॉप 2 में पहुंचने का रास्ता
अब अगर चेन्नई सुपरकिंग्स गुजरात टाइटन्स को हरा देती है और मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स को हराते हैं तो आरसीबी और मुंबई इंडियंस टॉप 2 में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आरसीबी को अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपरजाएंट्स को भी हराना जरूरी होगा। इस स्थिति में आरसीबी पहले नंबर पर और मुंबई दूसरे नंबर पर पहुंचेगी।