खेल
IPL 2025: हर मैच में नाकाम हो रहे MS Dhoni क्या अब चेन्नई सुपर किंग्स पर बन गए हैं बोझ
IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद ऐसा लगा कि टीम इस बार धमाल मचाएगी। लेकिन इसके उलट अगले तीन मुकाबलों में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के सारे फैसले उलटे पड़ते गए।
MS Dhoniका प्रदर्शन बन गया सिरदर्द
महेंद्र सिंह धोनी से टीम को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन इस सीजन उनका बल्ला बिल्कुल खामोश है। ना तो वो क्रीज़ पर टिक पा रहे हैं और जब टिकते भी हैं तो रन रफ्तार से नहीं बना पा रहे। अब तक चार मैचों में उन्होंने केवल 76 रन बनाए हैं और उनका खेल बेहद धीमा रहा है।
बल्लेबाजी क्रम ने बढ़ाई मुश्किलें
MS Dhoni ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी की और शून्य पर आउट हुए। इसके बाद आरसीबी के खिलाफ नवें नंबर पर आए और 30 रन ही बना पाए। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी वह सातवें नंबर पर उतरे लेकिन रन बनाने की रफ्तार बहुत कम रही।

फिनिशर वाला MS Dhoni अब गायब है
वो MS Dhoni जो आखिरी ओवरों में मैच जिताया करते थे अब कहीं नजर नहीं आते। फैन्स को उनकी पुरानी झलक देखने की तलाश है लेकिन धोनी अब गेंदबाजों के लिए आसान शिकार बन गए हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी अब ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी से डरते हैं या सिर्फ ब्रांड वैल्यू के लिए खेल रहे हैं।
आंकड़े बता रहे हैं गिरावट की कहानी
IPL 2023 से अब तक चेन्नई की जीत में धोनी ने केवल 69 रन बनाए हैं जबकि हार में उन्होंने 272 रन बनाए हैं। ये साफ दर्शाता है कि उनका योगदान टीम की जीत में कम होता जा रहा है और धोनी की मौजूदगी अब टीम को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचा रही है।
खेल
IPL 2026 का पहला मुकाबला अब बेंगलुरु में, RCB vs SRH की होगी जबरदस्त टक्कर
आईपीएल 2026 का उद्घाटन मुकाबला लेकर लंबे समय से अनिश्चितता थी, लेकिन अब कर्नाटक सरकार ने RCB और KSCA को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच होस्ट करने की अंतिम अनुमति दे दी है। इस सीजन का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। कर्नाटक सरकार ने विशेष समिति की रिपोर्ट और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के बाद यह मंजूरी दी है।
विशेष समिति और कर्नाटक सरकार की बैठक में हुई मंजूरी
कर्नाटक सरकार ने प्रेस रिलीज में कहा कि विशेष समिति और अधिकारियों की बैठक विहानासौधा में हुई, जिसमें KSCA, RCB और DNA के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में स्टेडियम में सुरक्षा और तैयारियों का विस्तृत विवरण पेश किया गया। समिति की सिफारिशों और पूरी समीक्षा के बाद, माननीय गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने आगामी IPL मैचों को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित करने की अनुमति दे दी। यह कदम पिछले साल RCB की जीत पर आयोजित परेड में हुई भीड़ की घटना को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

सुरक्षा सुधारों के बाद KSCA को मिली अनुमति
पिछले साल RCB की जीत परेड के दौरान हुई भीड़ में कई लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्टेडियम की इन्फ्रास्ट्रक्चर पर गंभीर सवाल उठे थे। न्यायमूर्ति डी’कुन्हा समिति ने सुरक्षा सुधारों के लिए कई सिफारिशें दी थीं। KSCA को 15 मार्च तक सभी सुधार पूरे करने का समय दिया गया था, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसी वजह से अब उन्हें मैच आयोजित करने की अनुमति मिली।
RCB के मैच और कप्तानी की जानकारी
IPL 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल 12 मार्च को BCCI ने जारी किया। नए शेड्यूल के अनुसार, चिन्नास्वामी स्टेडियम में न केवल IPL का उद्घाटन मैच होगा बल्कि RCB और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मैच 5 अप्रैल को खेला जाएगा। इस सीजन में RCB कुल पांच मैच चिन्नास्वामी में खेलेगी और दो मैच शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर में होंगे। RCB की कप्तानी इस बार भी राजत पाटीदार करेंगे। पाटीदार की कप्तानी में RCB ने IPL 2025 का खिताब 18 साल बाद अपने नाम किया था। अब सभी की निगाहें IPL 2026 में RCB के प्रदर्शन पर लगी हैं।
खेल
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के बीच रॉबिन उथप्पा ने जताई चिंता
वैभव सूर्यवंशी ने हाल के दिनों में क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी शानदार बल्लेबाजी से खींचा है। उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने शतक जड़कर अपनी काबिलियत साबित की। कुल 7 मैचों में वैभव ने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और युवा दर्शकों में अपनी एक अलग पहचान बना ली। इसके अलावा, साल 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की दमदार पारी खेलकर अपने प्रदर्शन को और भी खास बना दिया।
रॉबिन उथप्पा का चेतावनी भरा बयान
आईपीएल 2026 के पहले, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया। उथप्पा ने वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ की और उन्हें शानदार खिलाड़ी बताया, लेकिन उन्होंने चेताया कि वर्तमान तकनीक और किस्मत पर निर्भर खेल उन्हें भविष्य में मुश्किल में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि टॉप लेवल क्रिकेट में केवल किस्मत के भरोसे लंबे समय तक टिक पाना मुश्किल है। उथप्पा ने आगे बताया कि गेंदबाज खिलाड़ी की कमजोरियों को जानते हैं, इसलिए वैभव को इस सीजन काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

पिछले सीजन का शानदार रिकॉर्ड
पिछले आईपीएल सीजन में वैभव को सभी मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने सिर्फ 7 मैच खेले, लेकिन उनके बल्ले से कुल 252 रन आए। संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते हुए उन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिटेन किया है और उम्मीद है कि इस बार वैभव को सभी मैचों में खेलने का मौका मिलेगा। इस बार वह रियान पराग की कप्तानी में टीम का हिस्सा होंगे। उनके हालिया फॉर्म और पिछले प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।
वैभव की चुनौती और भविष्य की संभावनाएं
आईपीएल में सफलता की राह में वैभव के लिए चुनौती यह होगी कि वह पिछले सीजन की फॉर्म को बनाए रखें और गेंदबाजों के विश्लेषण से सीखें। रॉबिन उथप्पा की सलाह यह भी है कि किस्मत के भरोसे खेलने की बजाय तकनीक और अनुभव से बल्लेबाजी करना जरूरी है। वैभव के पास क्षमता और प्रतिभा दोनों हैं, और अगर वह सही तरीके से खेलते हैं तो आईपीएल में लंबा और सफल करियर बना सकते हैं। आईपीएल 2026 में उनके खेल पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी और युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रेरणा का स्रोत भी होगा।
खेल
मेनचेस्टर सुपर जायंट्स ने टी20 सीजन के लिए एडन मार्करम को कप्तान बनाया
टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडन मार्करम को मेनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम ने आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया है। मार्करम द हंड्रेड के ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे और अब उनके पास तीन सुपर जायंट्स टीमों के साथ कॉन्ट्रैक्ट है, जिसमें लखनऊ (IPL) और डरबन (SA20) भी शामिल हैं। टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने बताया कि ऑक्शन में मार्करम उनकी पहली प्राथमिकता थे।
जस्टिन लैंगर ने मार्करम की कप्तानी पर जताई विश्वास
एडन मार्करम को कप्तान बनने के लिए पूरी तरह तैयार बताया जा रहा है। जस्टिन लैंगर ने कहा, “हमारी तीन टीमों में उनका होना बहुत अच्छा है। वे शानदार खिलाड़ी हैं और बेहतरीन इंसान हैं। उनमें असली कप्तान बनने की क्षमता है और कप्तानी उनके खेल का वह पहलू है जो हमें सबसे ज्यादा पसंद है।” लैंगर के अनुसार मार्करम की कप्तानी टीम के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाएगी और युवा खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करेगी।

हैरी ब्रूक की संभावित कप्तानी पर डेनियल विटोरी की राय
इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने इस साल द हंड्रेड में सनराइजर्स की कप्तानी करने के अपने निर्णय पर विचार किया था। उन्होंने पहले ही दो सीजन तक नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की कप्तानी की थी। डेनियल विटोरी ने कहा कि ब्रूक की टीम में शामिल होने की संभावना अभी भी बनी हुई है और वे उम्मीद करते हैं कि ब्रूक इस टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार होंगे। विटोरी ने कहा कि हम बस इंतजार करेंगे और देखेंगे कि वह कप्तानी के लिए हां कहते हैं या नहीं।
तीन टीमों के कप्तान पहले ही घोषित
ऑक्शन से पहले ही मेंस की तीन टीमों के कप्तानों का ऐलान हो चुका है। फिल सॉल्ट वेल्श फायर की कप्तानी करेंगे, जैकब बेथेल बर्मिंघम फीनिक्स के कप्तान होंगे, जबकि सैम करन को MI लंदन की टीम ने कप्तान नियुक्त किया है। अन्य टीमों में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए सैम बिलिंग्स, लंदन स्पिरिट के लिए लियाम लिविंगस्टोन और डेविड विली प्रमुख दावेदार हैं। आगामी टूर्नामेंट में सनराइजर्स की टीम 21 जुलाई को MI लंदन के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी, जबकि फाइनल 16 अगस्त को होगा।
-
Fashion9 years ago
These ’90s fashion trends are making a comeback in 2017
-
Fashion9 years ago
According to Dior Couture, this taboo fashion accessory is back
-
मनोरंजन9 years ago
The old and New Edition cast comes together to perform
-
Sports9 years ago
Steph Curry finally got the contract he deserves from the Warriors
-
Sports9 years ago
Phillies’ Aaron Altherr makes mind-boggling barehanded play
-
मनोरंजन9 years ago
Disney’s live-action Aladdin finally finds its stars
-
Business9 years ago
Uber and Lyft are finally available in all of New York State
-
मनोरंजन10 months agoKajra re Song: अमिताभ बच्चन ने किया था कजरा रे से इनकार! जानिए कैसे डायरेक्टर शाद अली ने मनाकर बदला उनका फैसला
