खेल
IPL 2025: Karun Nair और Jasprit Bumrah के बीच भिड़ंत! मैच के बाद गले मिलकर सुलझाया विवाद
IPL 2025: 13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुंबई ने यह मैच 12 रन से जीत लिया। मुकाबले के दौरान शानदार बल्लेबाज़ी और कुछ गर्मागर्म बहस देखने को मिली।
बुमराह और करुण नायर के बीच विवाद
इस मैच का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब दिल्ली के बल्लेबाज़ करुण नायर ने जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में 18 रन ठोक दिए। उन्होंने दो छक्के और एक चौका जड़ा। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच टकराव हो गया। नायर और बुमराह के बीच तीखी बहस भी हुई।
भिड़ंत की असली वजह और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
दरअसल करुण नायर आखिरी गेंद पर दो रन लेने के लिए भागे और उनकी बुमराह से टक्कर हो गई। नायर ने माफी भी मांगी लेकिन टाइमआउट के दौरान बुमराह उनसे बात करने आ गए। हार्दिक पंड्या ने बीच में आकर माहौल शांत करने की कोशिश की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1911804521048584589
मैच के बाद गले मिले दोनों खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स ने मैच के बाद एक वीडियो शेयर किया जिसमें बुमराह और करुण नायर एक दूसरे को गले लगाते दिखे। पहले उन्होंने हाथ मिलाया फिर गले मिले और बात भी की। इससे साफ हो गया कि दोनों के बीच का तनाव अब खत्म हो गया है। कैप्शन था ‘सब ठीक है भाई’।
करुण नायर की ज़बरदस्त वापसी और भावुक बयान
आईपीएल में लंबे समय बाद लौटे करुण नायर ने दिल्ली के लिए 40 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली। इसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे। हालांकि उनकी यह धमाकेदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वे जीतने के लिए खेलते हैं और हारने पर रन मायने नहीं रखते।