टेक्नॉलॉजी

Instagram Account: हैक हो गया इंस्टाग्राम? जानिए कैसे कुछ स्टेप्स में दोबारा पाएं अपना अकाउंट

Published

on

Instagram Account: अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक लॉगआउट हो जाए या आपके बिना मर्जी के कोई पोस्ट या स्टोरी अपलोड हो, तो सतर्क हो जाइए। इसके अलावा अगर आपको पासवर्ड या ईमेल बदलने का नोटिफिकेशन मिले या आपके दोस्त कहें कि उन्हें आपसे स्पैम मैसेज आए हैं, तो ये साफ संकेत हैं कि आपका अकाउंट हैक हो चुका है।

अगर लॉगिन कर पा रहे हैं तो तुरंत बदलें पासवर्ड

अगर आप अभी भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन कर पा रहे हैं, तो सबसे पहला काम करें – पासवर्ड बदलें। इसके लिए Settings में जाकर Security ऑप्शन चुनें और फिर Password पर जाकर नया और मजबूत पासवर्ड सेट करें। यह कदम तुरंत उठाना जरूरी है ताकि हैकर की पहुंच खत्म की जा सके।

‘Was This You?’ अलर्ट और रिकवरी लिंक से कैसे करें रिकवर

अगर इंस्टाग्राम की तरफ से कोई मेल आया है जिसमें लिखा है ‘Was this you?’, तो बिना देर किए ‘No, it wasn’t me’ पर क्लिक करें और रिकवरी प्रक्रिया को पूरा करें। अगर आप लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं, तो ‘Get Help Logging In’ का इस्तेमाल करें। इसमें ईमेल, यूज़रनेम या फोन नंबर डालें, फिर इंस्टाग्राम आपको एक रिकवरी लिंक भेजेगा जिससे आप फिर से अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं।

ईमेल और सेल्फी वीडियो से भी हो सकता है रिकवरी

अगर हैकर ने पासवर्ड बदल दिया है लेकिन ईमेल नहीं बदला है, तो इंस्टाग्राम की ओर से Suspicious Login Attempt का मेल आएगा जिसमें रिकवरी लिंक होता है। अगर इससे भी काम न बने, तो इंस्टाग्राम सपोर्ट में जाएं और अकाउंट रिकवरी के लिए जरूरी जानकारी जैसे प्रोफाइल फोटो, यूज़रनेम और ईमेल दें। कई बार इंस्टाग्राम आपसे एक सेल्फी वीडियो मांगता है जिससे वे आपकी पहचान सुनिश्चित कर सकें।

भविष्य में अकाउंट को फिर से हैक होने से कैसे बचाएं

सबसे जरूरी कदम है – Two-Factor Authentication (2FA) चालू करना। इससे जब भी कोई लॉग इन करने की कोशिश करेगा, तो आपके फोन पर कोड आएगा और बिना कोड के लॉग इन नहीं हो सकेगा। किसी अनजान ऐप को एक्सेस न दें और अनावश्यक थर्ड पार्टी एक्सेस हटा दें। अपने ईमेल को भी सुरक्षित करें क्योंकि अगर ईमेल हैक हुआ तो इंस्टाग्राम भी असुरक्षित हो सकता है। याद रखें, किसी भी अजनबी लिंक पर क्लिक करके अपनी लॉगिन डिटेल्स न डालें, चाहे वो कितना भी असली दिखता हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved