टेक्नॉलॉजी

Infinix Gt 30 Pro: Shader Trigger और Vapor Cooling के साथ आया सबसे अलग स्मार्टफोन, Infinix GT 30 Pro की पूरी जानकारी

Published

on

Infinix Gt 30 Pro: इंफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro को लॉन्च कर दिया है जो कि GT 20 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है। यह एक मिड रेंज गेमिंग फोन है जिसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर गेमिंग के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए बनाया है।

खास डिजाइन और गेमिंग के लिए एडवांस फीचर्स

इस फोन के पिछले हिस्से में लाइटिंग दी गई है जो गेमिंग के समय अलग ही अनुभव देती है। गेमिंग के दौरान मदद करने के लिए इसमें Shader Trigger बटन भी दिया गया है। साथ ही फोन में Vapor Chamber कूलिंग और Bypass Charging जैसी टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर भी फोन गर्म नहीं होता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस की दमदार जोड़ी

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1.5K है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity D8350 प्रोसेसर दिया गया है जो मल्टीटास्किंग में दमदार प्रदर्शन करता है।

कैमरा और बैटरी में भी कोई समझौता नहीं

कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है जबकि फ्रंट कैमरा 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड करता है। फोन में 5500mAh की बैटरी है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी

Infinix GT 30 Pro के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24999 है जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत ₹26999 रखी गई है। बैंक ऑफर्स के बाद 8GB वेरिएंट ₹22999 और 12GB वेरिएंट ₹24999 में मिलेगा। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 12 जून से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved