Connect with us

मनोरंजन

इंदौरियों के जोश, जुनून और जिद ने रच दिया इतिहास लक्ष्य से एक लाख पेड़ लगा दिए ज्यादा, इंदौर का यह रिकार्ड शायद ही कभी टूटे

Published

on

इंदौरियों के जोश, जुनून और जिद ने रच दिया इतिहास

लक्ष्य से एक लाख पेड़ लगा दिए ज्यादा, इंदौर का यह रिकार्ड शायद ही कभी टूटे

शाम पांच बजे ही हांसिल कर लिया था लक्ष्य, झूम उठे मंत्री विजयवर्गीय और महापौर

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्राप्त किया विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट

इंदौर। रविवार 14 जुलाई यह तारीख इंदौर के इतिहास में हमेशा कायम रहेंगी। यह दिन इंदौरियत है यहां के बंदों के जोश, जुनून और जिद का है। इंदौर ने दुनिया को दिखाया है कि हम जो ठान लेते है पूरा करके ही दम लेते है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली भी नहीं पहुंचे होंगे और वह रिकार्ड बन गया जिसकी उन्होंने शुभकामना मंच से दी थी। लगाए जाने वाले पौधों की गणना का चार्ट हर घंटे प्रिपेयर हो रहा था लिहाजा शाम पांच बजे ही पता चल गया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका। लक्ष्य प्राप्त करते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव झूम उठे। हजारों नागरिकों, बीएसएफ के अधिकारी और जवानों के बीच जश्न का ऐसे सिलसिला शुरू हुआ जो रिकॉर्ड की अधिकृत घोषणा के बाद तक चलता रहा। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आयोजन स्थल पर पहुंचे और गिनीज बुक के अधिकारियों के हाथ से वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इस मौके पर केंद्रीय महिला बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी सहित अनेक नेता मौजूद थे।

फिर लौटेगी मालवा की तासीर :
वैसे तो रिकार्ड बनने का पता शाम पांच बजे ही चल गया था। नियम के मुताबिक चौबीस घंटे की एक सतत प्रक्रिया को पूरा करना होता है। इसलिए फायनल गणना के साथ अधिकृत घोषणा शाम सात बजे की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्राप्त किया तो माहौल दोबारा जश्न का बन गया। उन्होंने इस मौके पर इंदौर और प्रदेश के लिए यह एक गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा बधाई इंदौर तुमने कर दिखाया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जिस तासीर के लिए मालवा जाना जाता है वह फिर से लौटेगी। लोग हरियाली, पानी बचाने को लेकर सजग हुए यह अच्छी बात है। इंदौर के नागरिकों के इस जज्बे से अन्य जिले भी प्रेरणा ले।

खुशी के मारे नाच उठे विजयवर्गीय :
शाम पांच बजे जैसे ही 11 लाख पौधे लगने की सूचना मिली कैलाश विजयवर्गीय तो खुशी से झूम उठे। मौजूद कार्यकर्ता, आम नागरिक, बीएसएफ के जवान और अधिकारी सब झूमने लगे। माइक हाथ में लिए विजयवर्गीय ने देश है वीर जवानों का गीत गीत गाया तो लोगों का उत्साह चरम पर आ गया। दुश्मन की देखो जो वाट लावली और रंग दे बसंती गीत पर तो वे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद को नाचने से नहीं रोक पाए। उधर मौजूद लोगों का जोश भी परवान पर था और देर तक नाच गाने का दौर चलता रहा।

लोगों के उत्साह के आगे फैल हुए सारे अनुमान :
पौधा रोपण की समस्त तैयारी शनिवार दोपहर तक पूरी हो चुकी थी। गिनीज बुक आॅफ रिकार्ड की टीम की मौजूदगी में ठीक सात बजे गड्ढे करने का काम शुरू हुआ। रविवार को पौधारोपण के लिए जो प्लानिंग की गई उसके मुताबिक करीब तीस हजार लोगों की लिस्टिंग की गई थी। शहर के विभिन्न समाजों को अलग अलग समय दिया गया था। इसमें स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी शामिल नहीं थे। पर रविवार को तो शहर का नजारा ही अलग था। लोगों में रेवती रेंज पहुंचने का एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। छुट्टी का दिन पौधे लगाने के जुनून डूबे लोग अल सुबह से ही रेवती में आना शुरू हो गए। सुबह सात बजे से शाम तक अनुमान से तीन गुना लोग रेवती पहुंच गए। मनाही के बावजूद एक दर्जन से ज्यादा स्कूली और कॉलेजों के छात्र भी पहुंच गए।

एक नजर महाअभियान की व्यवस्था पर :
रेवती रेंज की पहाड़ी और मैदान मिला कर कुल 90 एकड़ का क्षेत्र इस महाअभियान के लिए चयनित किया गया था। सूखी जमीन पर सबसे पहले दो बोरिंग करवाए गए। इन दोनों बोरिंग में भरपूर पानी निकल आया। इसके बाद पहाड़ी और मैदानी इलाका का कंटू सर्वे करवा कर इसे 9 जोन और 100 सब जोन में विभाजित कर लिया गया था। 46 दिन में इतने बड़े इलाके में गड्ढे करवाना, देश के अलग अलग राज्यों से पौधे मंगवाना, उन्हें व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखवाने के लिए एक टीम विशेष रूप से तैनात की गई थी। समाजों, व्यापारिक संगठनों, शहर की संस्थाओं आदि से समन्वय के लिए एक टीम अगल थी। जोन और सब जोन बनने के बाद गड्ढों की टैगिंग की गई। पूरे इलाके में सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। यह सारा काम गिनीज बुक आॅफ रिकार्ड की टीम के निर्देशन में किया गया था। शनिवार को सभी जोन और सब जोन में पौधे, खुरपी, मिट्टी, पानी, कटर, डस्टबिन जैसी सामग्री रखवा दी गई। हर जोन और सब जोन के लिए प्रभारी और एक टीम सारे इंतजामों से लेस मौजूद थी।

हर जोन के लिए अलग समय :
पहले से तय की गई व्यवस्था के मान से विभिन्न समाजों और संस्थाओं को जोन वार अलग अलग समय दिया गया था। ताकि ना तो एक साथ भीड़ जुटे और ना अव्यवस्था फैले। आने जाने के लिए 750 बसों का बंदोबस्त किया गया था। यह बसे शहर के विभिन्न स्थानों से रेवती तक आई। पौधा रोपण के बाद भोजन करवा कर लोगों को पुन: नागरिकों को गंतव्य पर छोड़ा गया। रविवार को पौधा रोपण के लिए 148 समाज, व्यापारी संगठन, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट और बीएसएफ के नाम ही सूची में दर्ज थे। जिनकी अनुमानित संख्या करीब तीस हजार थी। उधर रविवार की छुट्टी और खुशनुमा मौसम के बीच लोग परिवार सहित पौधा रोपण के लिए रेवती जा पहुंचे। दिन भर आने वालों का सिलसिला चलता रहा जिसका आंकड़ा करीब एक लाख माना गया है।

अब आगे कैसी होगी तैयारी :
पौधे लग गए अब जिम्मेदारी पौधों को बचाने की है। इस संबंध में मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि पूरे क्षेत्र को बाउंड्री वॉल से कवर किया जाएंगा। अभी तत्काल में यह काम नहीं हो सकता इसके लिए बीएसएफ के जवानों की निगरानी में यह क्षेत्र रहेगा। साथ ही पूरे क्षेत्र की तार फेंसिंग करवाने के निर्देश दे दिए गए है। हमारी एक टीम फिलहाल यहीं पर तैनात रहेंगी। एक अस्थाई नर्सरी भी बनाई गई है जिसमे एक लाख पौधे उपलब्ध है। जिन लोगों ने पौधे लगाए है वे आकर इन्हें देखेंगे अगर पौधा मुरझा रहा है तो नर्सरी से दुसरा पौधा लेकर दोबारा लगा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

रामायण फिल्म का बड़ा अपडेट सामने अप्रैल में होगा ‘राम’ का भव्य ग्लोबल रिवील

Published

on

रामायण फिल्म का बड़ा अपडेट सामने अप्रैल में होगा ‘राम’ का भव्य ग्लोबल रिवील

बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana (2026 film) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मेगा प्रोजेक्ट को निर्देशक Nitesh Tiwari निर्देशित कर रहे हैं और इसका निर्माण Namit Malhotra द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है और इसे वैश्विक स्तर पर एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश किया जा रहा है। राम नवमी के अवसर पर निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए इस प्रोजेक्ट की यात्रा और इसके महत्व के बारे में बताया, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

हनुमान जयंती पर होगा ‘राम’ का पहला बड़ा रिवील

मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म में भगवान राम के किरदार का पहला बड़ा लुक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर जारी किया जाएगा। इसे एक वैश्विक स्तर के भव्य इवेंट के रूप में पेश किया जाएगा, जहां दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक खास झलक साझा की जाएगी। नमित मल्होत्रा ने अपने संदेश में कहा कि यह कहानी केवल एक फिल्म नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। यह रिवील फैंस के लिए एक खास उत्सव जैसा अनुभव होगा।

रामायण फिल्म का बड़ा अपडेट सामने अप्रैल में होगा ‘राम’ का भव्य ग्लोबल रिवील

पहले लुक को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

रामायण का पहला लुक पहले ही दुनियाभर में जबरदस्त चर्चा बटोर चुका है। भारत के कई शहरों में इसके लॉन्च के साथ-साथ न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में भी इसका भव्य प्रदर्शन किया गया था, जिससे इस प्रोजेक्ट की वैश्विक पहुंच और महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह फिल्म लगभग 5000 साल पुराने महाकाव्य पर आधारित है, जिसे करोड़ों लोग श्रद्धा और आस्था के साथ मानते हैं। मेकर्स इस फिल्म को सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि एक वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।

सितारों से सजी कास्ट और भव्य रिलीज प्लान

फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि Sai Pallavi माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। Yash रावण की भूमिका निभाएंगे, वहीं Sunny Deol हनुमान और Ravi Dubey लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनाई जा रही है और इसे IMAX फॉर्मेट में वैश्विक स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की योजना है, जिससे यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Continue Reading

मनोरंजन

राहुल वैद्य-दिशा परमार की दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर सामने आया बड़ा खुलासा

Published

on

राहुल वैद्य-दिशा परमार की दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर सामने आया बड़ा खुलासा

पॉपुलर सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार की निजी जिंदगी को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर कई अटकलें चलीं। कहा जा रहा था कि कपल दूसरी बार माता-पिता बनने वाला है। इस खबर ने फैंस में काफी उत्सुकता और दिलचस्पी पैदा कर दी थी। हालांकि, कपल ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल उनका ध्यान केवल अपनी बेटी नव्या पर है और वे दूसरे बच्चे के बारे में अभी सोच ही नहीं रहे हैं।

राहुल वैद्य का बयान: अभी नहीं है दूसरा बच्चा

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल ने इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि ‘बिल्कुल नहीं, यह पूरी तरह से गलत है। हम अपने पहले बच्चे में व्यस्त हैं और उसकी तुलना किसी और चीज से नहीं की जा सकती। मैं इसके लिए जितना भी उत्सुक क्यों न होऊं, अभी ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।’ इस बयान से साफ है कि कपल फिलहाल परिवार और बेटी की परवरिश पर फोकस कर रहा है और दूसरे बच्चे का कोई भी विचार अभी नहीं है।

राहुल वैद्य-दिशा परमार की दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर सामने आया बड़ा खुलासा

फैमिली लाइफ में व्यस्त कपल

राहुल और दिशा अपनी पारिवारिक जिंदगी में पूरी तरह व्यस्त हैं। दोनों अपनी बेटी नव्या के साथ वक्त बिताते हैं और सोशल मीडिया पर उसकी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ खुशियां बांटते रहते हैं। कपल का कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता सिर्फ नव्या की परवरिश और परिवार के सुख-शांति को बनाए रखना है। उनका जीवन अभी अपने पहले बच्चे की खुशियों और जिम्मेदारियों में बीत रहा है।

प्रोफेशनल लाइफ और टीवी करियर

राहुल वैद्य ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 1’ से की थी, जिसमें वे दूसरे रनर-अप रहे। इसके अलावा उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ जैसे शो में हिस्सा लिया और अपनी छवि बनाई। वर्तमान में वह ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रहे हैं। वहीं, दिशा परमार ने टीवी इंडस्ट्री में ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ जैसी लोकप्रिय सीरियल्स से अपनी पहचान बनाई है। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ और परिवार के बीच संतुलन बनाकर जीवन जी रहे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

मोनालिसा भोसले ने उठाए गंभीर आरोप, फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा पर किया हमला

Published

on

मोनालिसा भोसले ने उठाए गंभीर आरोप, फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा पर किया हमला

मोनालिसा भोसले, जो महाकुम्भ मेले में अपनी नीली आँखों के लिए वायरल हुई थीं, अब फिल्म उद्योग में विवादों के केंद्र में आ गई हैं। फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने उन्हें The Diary of Manipur में मुख्य भूमिका देने का प्रस्ताव दिया था। शुरुआत में मोनालिसा ने उनकी प्रशंसा की और अभिनय प्रशिक्षण भी लिया। जब सनोज पर बलात्कार के आरोप लगे और उन्हें जेल जाना पड़ा, तब भी मोनालिसा ने उनका समर्थन किया और कहा कि वह उनके लिए पिता समान हैं। लेकिन अब मोनालिसा ने अपनी पिछली बातों से पूरी तरह पीछे हटते हुए सनोज मिश्रा पर शारीरिक हमला और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पति फारमान खान के साथ कोच्चि में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें और उनके पति को धमकियां मिल रही हैं और लगातार दबाव डाला जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Monalisa Bhosle (@monalisabhosle088)

सनोज मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप, नेपाल और देहरादून में कथित घटनाएं

मोनालिसा के अनुसार ये घटनाएं नेपाल और देहरादून में फिल्मांकन के दौरान हुईं। उन्होंने बताया, “सनोज मिश्रा मेरे साथ सेट पर कई बार अनुचित व्यवहार करता था। वह मुझे पकड़ता, मेरे शरीर को छूता। मैंने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। मेरे परिवार को केवल पैसों की चिंता थी। सनोज ने उन्हें बताया कि फिल्म का बजट 10 करोड़ है जबकि असल में 3 लाख भी नहीं था। फिर उन्होंने मुझे मीडिया में बदनाम करने की धमकी दी।” मोनालिसा ने यह भी बताया कि सनोज उनके निजी जीवन में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं और उनके विवाह को “लव जिहाद” का मुद्दा बना रहे हैं।

मोनालिसा भोसले ने उठाए गंभीर आरोप, फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा पर किया हमला

पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई, मोनालिसा ने किया खुलासा

मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की कोशिश भी की थी, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें रोका। उन्होंने कहा, “मैं करने वाली थी, लेकिन मेरे परिवार ने मना कर दिया। मुझे मदद नहीं मिली। मैं सरकार से अपील करती हूं कि हमारी मदद करें। हमारे पोस्टर जलाए जा रहे हैं और हमें मारने और घायल करने की खुली धमकियां मिल रही हैं।” मोनालिसा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है, उनके पति फारमान किसी धर्मांतरण के दबाव में नहीं हैं, और वह सनोज मिश्रा के उद्देश्यों के खिलाफ खड़ी हैं।

मोनालिसा की शादी और परिवार का विरोध

मोनालिसा ने 11 मार्च को थम्पनूर, तिरुवनंतपुरम, केरल में फारमान खान से शादी की। मीडिया को उन्होंने बताया कि उनका परिवार शादी के खिलाफ था और उन्हें किसी और के साथ विवाह करने का दबाव डाल रहा था। अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए मोनालिसा ने स्वतंत्र रूप से अपनी पसंद की शादी की। पुलिस ने उनके पिता को बताया कि चूंकि मोनालिसा 18 वर्ष की हैं, इसलिए उन्हें अपने जीवन साथी को चुनने का कानूनी अधिकार है। इस फैसले के बाद मोनालिसा ने खुलकर अपने अनुभव और संघर्ष का वर्णन किया।

Continue Reading

Trending