देश
Indian Economy: कैसे मोदी के नेतृत्व में भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था! मोदी सरकार ने 11 साल में किया बड़ा कमाल
Indian Economy: बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता को दिया और बताया कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने हर मोर्चे पर मजबूती हासिल की है।
आने वाले वर्षों में तीसरे नंबर पर पहुंचेगा भारत
प्रदीप भंडारी ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विकास यात्रा में महिलाओं युवाओं गरीब वर्ग और छोटे उद्यमियों की सबसे अहम भूमिका रही है क्योंकि इनके बिना ये संभव नहीं हो सकता था।
#WATCH | Delhi | On India becoming the 4th largest economy, BJP leader Pradeep Bhandari says, "India has become the 4th largest economy. Under the vision of PM Modi, the economy has become strong in all aspects in the last 11 years. India has emerged as a shining spot during the… pic.twitter.com/eYm6hT2veg
— ANI (@ANI) May 25, 2025
विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम
बीजेपी नेता ने अपने बयान में कहा कि यह सब विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर की हो चुकी है और आने वाले कुछ वर्षों में हम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। यह देश के लिए गौरव का क्षण है।
कांग्रेस पर साधा गया निशाना
प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई वह एनडीए सरकार ने सिर्फ 11 साल में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि 11 साल पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी तब भारत की अर्थव्यवस्था फ्रैजाइल फाइव में थी और हम टॉप 10 में भी शामिल नहीं थे।
नीति आयोग के सीईओ ने भी दी पुष्टि
नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने भी जानकारी दी कि भारत ने जापान को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। आज भारत 4000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों के अनुसार अब सिर्फ अमेरिका चीन और जर्मनी हमसे आगे हैं और हम जल्द ही जर्मनी को भी पीछे छोड़ देंगे।