देश
Indian Armed Forces Women Team: तीनों सेनाओं की बेटियां बनीं समंदर की कप्तान! 2026 के बड़े मिशन से पहले ऐतिहासिक अभ्यास शुरू
Indian Armed Forces Women Team: तीनों सेनाओं की महिलाओं की एक टुकड़ी ने सोमवार को INS त्रिवेणी से 55 दिन की समंदर यात्रा पर रवाना हुई। यह अभियान मुंबई से सेशेल्स तक जाएगा और इसे लेफ्टिनेंट जनरल ए के रमेश ने कोलाबा के नेवल ट्रेनिंग सेंटर से रवाना किया।
कठिन चुनौती के लिए पूरी तैयारी
रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह 12 सदस्यीय महिला टीम 4000 नॉटिकल मील की चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकली है। इस यात्रा का उद्देश्य नारी शक्ति की अटूट भावना को दर्शाना है और यह 2026 के बड़े अभियान की तैयारी का हिस्सा है।
दो साल की कड़ी ट्रेनिंग
इस अभियान के लिए महिला सैनिकों को दो साल तक कठोर प्रशिक्षण दिया गया। यह ट्रेनिंग उन्हें समुद्री मौसम की परिस्थितियों में टिके रहने और जहाज को संचालित करने के लिए तैयार करने पर केंद्रित थी ताकि वे इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बना सकें।
नारी वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक नहीं है बल्कि रानी वेलु नचियार रानी दुर्गावती और रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान योद्धाओं को भी श्रद्धांजलि है। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
ऐतिहासिक समापन समारोह
यह अभियान मुंबई से शुरू होकर सेशेल्स तक जाएगा और फिर वापस मुंबई पहुंचेगा। इस ऐतिहासिक यात्रा की सफलता के उपलक्ष्य में 30 मई को झंडा वंदन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें नारी शक्ति का गौरवपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिलेगा।