व्यापार
India Export: भारत का नया एक्सपोर्ट रिकॉर्ड – 825 अरब डॉलर की उड़ान तय, विश्व बाजार में छाया तिरंगा
India Export: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत इस साल 825 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात करेगा। उन्होंने बताया कि इस बढ़ोत्तरी के पीछे मुख्य कारण फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होंगे जो भारत को वैश्विक बाज़ार में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
कई देशों से हुए अहम समझौते
पीयूष गोयल ने बताया कि भारत ने यूएई ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय फ्री ट्रेड एसोसिएशन जैसे देशों और समूहों के साथ व्यापार समझौते किए हैं। इन समझौतों के तहत व्यापार बढ़ेगा और भारतीय निर्यातकों को लाभ मिलेगा। भारत ईएफटीए के साथ किया गया समझौता एक अक्टूबर से लागू हो सकता है।
विश्व व्यापार में संकट लेकिन भारत को भरोसा
मंत्री ने माना कि वैश्विक व्यापार में गिरावट की आशंका है और यह समय भले ही चुनौतीपूर्ण हो लेकिन भारत ने हमेशा ऐसे समय में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने 2024-25 में 825 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात किया और यह आंकड़ा 2025-26 में जरूर पार किया जाएगा।
सेवाओं के निर्यात में भी होगी बढ़ोतरी
एफआईईओ यानी फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के अनुसार भारत का कुल निर्यात 2025-26 में 1000 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इसमें वस्तुओं के साथ-साथ सेवाओं का भी बड़ा योगदान होगा क्योंकि वैश्विक खरीदार अब भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं।
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से मिल रही नई दिशा
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अब ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन ईयू ओमान पेरू और चिली जैसे विकसित देशों के साथ एफटीए कर रहा है। यह समझौते सोच-समझकर किए गए हैं और इनका मकसद व्यापार में सहयोग बढ़ाना है न कि प्रतियोगिता। इससे भारत का आर्थिक भविष्य मजबूत होगा।