खेल
India-England: भारत दौरे से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका! चोटिल हुआ तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग
India-England: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोटिल हो गए हैं। वह इंडिया ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट के दौरान मैदान से बाहर चले गए थे और अब फिट नहीं हैं।
पहले से ही कमजोर थी गेंदबाजी लाइनअप
इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी पहले से ही चोटों की मार झेल रही थी। मार्क वुड पहले ही बाहर हैं और जोफ्रा आर्चर भी पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में लगी हैमस्ट्रिंग चोट से गस एटकिन्सन भी अब तक उबर नहीं पाए हैं।
जोश टंग की चोट ने बढ़ाई मुश्किलें
जोश टंग ने इंडिया ए के खिलाफ पहले पारी में दो विकेट लिए थे लेकिन दूसरी पारी में केवल चार ओवर फेंकने के बाद असहज महसूस करने लगे और मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी चोट कितनी गंभीर है यह तो साफ नहीं हुआ है लेकिन इंग्लैंड ने जोखिम न लेते हुए एक नया तेज गेंदबाज बुला लिया है।
उम्र सिर्फ 19 साल लेकिन भरोसा पूरा
इंग्लैंड ने 19 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज एडी जैक को टीम में शामिल किया है। उन्होंने अब तक सिर्फ दो फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और वो भी इंडिया ए के खिलाफ। इसके बावजूद इंग्लैंड ने इस हम्पशायर के गेंदबाज पर विश्वास जताया है और उन्हें टीम का हिस्सा बना लिया है।
क्या अब एडी जैक संभालेंगे इंग्लैंड की गेंदबाजी
हालात को देखते हुए एडी जैक को अब जिम्मेदारी दी जा सकती है कि वह क्रिस वोक्स के साथ इंग्लैंड की गेंदबाजी की कमान संभालें। भले ही उनके पास अनुभव कम है लेकिन मौजूदा संकट में वह इंग्लैंड के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।