खेल
Ind vs pak match cancel: भारत-पाक मैच रद्द क्यों हुआ? क्रिकेट प्रेमियों के अरमानों पर फिरा पानी
Ind vs pak match cancel: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला यानी भारत-पाकिस्तान मैच 20 जुलाई को एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन यह मुकाबला अब रद्द कर दिया गया है। इस रद्दीकरण की वजह भारतीय टीम के 5 खिलाड़ियों का मैच में हिस्सा लेने से इनकार करना बताया जा रहा है। यह जानकारी एजबेस्टन स्टेडियम और डब्ल्यूसीएल के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से दी गई।
पांच बड़े नामों ने मैच खेलने से किया इनकार
जिन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया उनमें हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान और शिखर धवन शामिल हैं। इन सभी का नाम भारत चैंपियंस की 15 सदस्यीय टीम में शामिल था। लेकिन इनके अचानक हटने से टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन तैयार ही नहीं कर पाई। आयोजकों के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था और मैच को रद्द करना पड़ा।
The event organisers of WCL have confirmed that tomorrow’s match between India and Pakistan (Sunday 20th July at 16.30) has been cancelled. Please do not attend as the stadium will be closed.
All ticket holders will receive a full refund, please see below for further details. pic.twitter.com/q5A0DOg356
— Edgbaston Stadium (@Edgbaston) July 19, 2025
फैंस के लिए निराशा और टिकट का रिफंड
इस बड़े मुकाबले के रद्द होने से लाखों क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। स्टेडियम में मैच देखने की तैयारी कर चुके फैंस को आयोजकों ने आग्रह किया है कि वे अब स्टेडियम न आएं। साथ ही उन्होंने ये भी आश्वासन दिया है कि जिन लोगों ने टिकट खरीदे थे उन्हें पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा। यह घोषणा एजबेस्टन स्टेडियम ने खुद की है।
पाकिस्तान ने पहले ही खेला था मुकाबला
पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ अपना एक मैच खेल चुकी है जबकि भारत चैंपियंस का यह पहला ही मुकाबला था। अब भारत को अपने अगले मुकाबले के लिए 22 जुलाई तक इंतजार करना होगा। ऐसे में भारत की शुरुआत पर ही सवाल खड़े हो गए हैं और टूर्नामेंट में उसकी भागीदारी की गंभीरता पर भी चर्चा हो रही है।
क्या वजह थी असली बहिष्कार की?
हालांकि आयोजकों ने सिर्फ खिलाड़ियों के इनकार को कारण बताया है लेकिन इसके पीछे की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। क्या यह व्यक्तिगत कारण था या कोई राजनीतिक या भावनात्मक फैसला? इस पर अभी तक न खिलाड़ियों की ओर से कोई बयान आया है और न ही बीसीसीआई या डब्ल्यूसीएल ने कोई स्पष्टीकरण दिया है। क्रिकेट प्रेमियों को अब उम्मीद है कि भारत अगले मुकाबले में जरूर मैदान में उतरेगा।