खेल
IND vs ENG: इंग्लैंड में दिखा टीम इंडिया का जोश! गेंदबाज़ों की मेहनत देख दंग रह जाएंगे, ट्रेनिंग सेशन में बॉलर्स ने बहाया पसीना
IND vs ENG: भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण की शुरुआत इंग्लैंड दौरे से करने जा रही है। 20 जून से शुरू हो रही इस सीरीज में टीम को 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से रिटायर होने के बाद अब सबकी नजरें शुभमन गिल की कप्तानी पर टिकी हैं।
टीम इंडिया का लंदन पहुंचकर अभ्यास शुरू
शुभमन गिल समेत बाकी खिलाड़ी 6 जून को लंदन पहुंचे। इससे पहले कुछ खिलाड़ी इंडिया-ए टीम के साथ इंग्लैंड पहुंच चुके थे। 7 जून से पूरी टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स के इंडोर ट्रेनिंग सेंटर में जमकर पसीना बहाया और मैदान के पीछे भी जमकर अभ्यास किया।
https://twitter.com/i/status/1931561828175228936
बुमराह की भूमिका होगी सबसे अहम
प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से लंबी बातचीत करते देखा गया। बुमराह इस दौरे पर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह भी तेज गेंदबाजों की टीम में शामिल हैं। इन सभी की भूमिका अहम रहने वाली है।
टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में
भारतीय टीम का पहला टेस्ट मैच 20 जून से हेडिंग्ले मैदान में होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होगा। चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में और आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से ओवल मैदान में खेला जाएगा।
नई कप्तानी और नई चुनौती की घड़ी
यह सीरीज भारत के लिए सिर्फ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत नहीं है बल्कि एक नए युग की भी शुरुआत है। शुभमन गिल के लिए यह सीरीज बताने वाली होगी कि क्या वह लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी संभाल सकते हैं। टीम का प्रदर्शन इस बदलाव की दिशा तय करेगा।