खेल
IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम में अचानक बदलाव! दो खिलाड़ी बाहर, टेस्ट सीरीज से पहले पैदा हुआ सस्पेंस
IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है जहां 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरुआत भी मानी जा रही है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
इंग्लैंड ने बदली रणनीति हटाए दो डेटा एनालिस्ट
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने दो प्रमुख डेटा एनालिस्ट फ्रेडी वाइल्ड और नाथन लीमन को टीम से बाहर कर दिया है। इस फैसले को लेकर इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में अनुभव और समझदारी अधिक जरूरी होती है।
मैकुलम ने बताया डेटा की सीमाएं
ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि डेटा और स्टैटिस्टिक्स टी20 फॉर्मेट में ज्यादा उपयोगी हो सकते हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों को फील्ड की स्थिति और अपने क्रिकेटिंग सेंस पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सपोर्ट स्टाफ की संख्या सीमित होनी चाहिए जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का और सकारात्मक बना रहे।
खिलाड़ी चाहें तो एनालिस्ट से बात कर सकते हैं
हालांकि टीम स्तर पर डेटा का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा लेकिन खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से डेटा एनालिस्ट से सलाह लेने की छूट दी जाएगी। इसका मतलब है कि अगर कोई खिलाड़ी अपने खेल को और बेहतर बनाना चाहे तो वह अपनी मर्जी से डेटा एक्सपर्ट्स की मदद ले सकता है।
भारत के खिलाफ नई रणनीति का होगा असली इम्तिहान
अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या इंग्लैंड की यह नई रणनीति भारतीय टीम के खिलाफ कामयाब हो पाएगी या नहीं। भारत की टेस्ट टीम फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में है और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को हर मोड़ पर अपनी सूझबूझ और अनुभव के सहारे ही आगे बढ़ना होगा।