खेल

IND vs ENG: बुमराह की वापसी से हिलेगा संतुलन, गिल को करना होगा सबसे कठिन फैसला

Published

on

IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच जीतना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होता। लेकिन अब तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 10 जुलाई से शुरू होना है और टीम चयन को लेकर कप्तान शुभमन गिल के सामने एक कड़ा फैसला है।

बुमराह की वापसी तय, जगह को लेकर मंथन

दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था और उनकी जगह तेज गेंदबाज आकाश दीप को शामिल किया गया। आकाश दीप ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और यह दिखा दिया कि वे इस स्तर पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब बुमराह तीसरे टेस्ट में लौटेंगे, तो सवाल यह है कि किसे टीम से बाहर किया जाएगा।

प्रसिद्ध कृष्णा की खराब फॉर्म बनी चिंता का विषय

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को लगातार दो टेस्ट मैचों में मौका दिया गया, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद औसत रहा। पहले टेस्ट में तीन विकेट तो मिले, लेकिन 128 रन लुटाए। दूसरे टेस्ट में तो हाल और भी खराब रहा। पहले इनिंग में बिना विकेट के 72 रन दे दिए और दूसरे में सिर्फ एक विकेट लेकर 39 रन खर्च कर दिए। जब दूसरे गेंदबाज धार दिखा रहे थे, तब प्रसिद्ध गेंदबाजी में संघर्ष कर रहे थे।

 गिल और प्रसिद्ध की दोस्ती में आ सकती है दरार

शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की दोस्ती आईपीएल की गुजरात टाइटन्स टीम से शुरू हुई थी। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के बेहद करीबी माने जाते हैं। लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट के स्तर पर प्रदर्शन ही चयन का आधार होगा। गिल को अपनी कप्तानी में भावनाओं से ऊपर उठकर फैसला लेना होगा और ऐसा लग रहा है कि बुमराह की वापसी के बाद प्रसिद्ध को बाहर बैठना पड़ सकता है।

 लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया की रणनीति पर नजर

तीसरा टेस्ट क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर होगा। बुमराह की वापसी से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। मोहम्मद सिराज और आकाश दीप अपने शानदार प्रदर्शन से पहले ही टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। ऐसे में अगर टीम को जीत की राह पर बनाए रखना है तो अनुभवी और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों पर ही दांव लगाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved