खेल
IND vs AUS: सितंबर में चेन्नई की गर्माहट में महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला! महिला टीम की वर्ल्ड कप तैयारी का पहला बड़ा परीक्षण
IND vs AUS: सितंबर 2025 के अंत में भारत में महिला वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय फैंस की निगाहें एक बार फिर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी इसके लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और सितंबर की शुरुआत में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का शेड्यूल
बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है यह सीरीज 14 सितंबर से शुरू होगी दूसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा और आखिरी मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा सभी मुकाबले चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होंगे और ये डे नाइट मैच होंगे जिनकी शुरुआत भारतीय समयानुसार 1:30 बजे दोपहर में होगी
विश्व कप को ध्यान में रखकर होगी सीरीज
भारतीय महिला टीम इस सीरीज को पूरी तरह वर्ल्ड कप की तैयारी के नजरिए से खेलेगी इस दौरान सभी अहम खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी ताकि टूर्नामेंट से पहले टीम की कमजोरियां दूर की जा सकें साल 2025 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और फैंस को उम्मीद है कि यह लय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रहेगी
इंग्लैंड दौरा भी होगा महत्वपूर्ण
सितंबर में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने से पहले भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड का दौरा भी करना है यह दौरा 28 जून से 22 जुलाई तक चलेगा जिसमें पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी इंग्लैंड दौरे के अनुभव से टीम इंडिया को अपनी तैयारियों को और धार देने का मौका मिलेगा
श्रीलंका में जीत से बढ़ा आत्मविश्वास
हाल ही में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था जहां उन्होंने वनडे ट्राई सीरीज में जीत दर्ज की थी इस जीत ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया है अब सबकी नजरें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली बड़ी सीरीज पर हैं जो सीधे वर्ल्ड कप से पहले टीम की असली परीक्षा साबित होंगी