मनोरंजन

Ileana D’Cruz ने दिखाया बेटे की पहली झलक! प्रियंका से लेकर हर फैन ने बरसाए प्यार और दुआएं

Published

on

बॉलीवुड अभिनेत्री Ileana D’Cruz ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी साझा की है। उन्होंने 19 जून 2025 को जन्मे अपने बेटे की पहली झलक दिखाते हुए लिखा – “Introducing Keanu Rafe Dolan.” फोटो में नन्हा केनू सफेद कपड़ों में सोता नजर आ रहा है। इस खबर ने फैंस और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है।

नाम में छुपा है खास मतलब

इलियाना और उनके पति माइकल डोलन ने अपने बेटे का नाम ‘Keanu Rafe Dolan’ रखा है। वेबसाइट thebump.com के अनुसार, ‘Keanu’ का अर्थ होता है ‘ठंडी हवा’ और ‘प्राचीन व अमर’। इस खूबसूरत और यूनिक नाम को लेकर फैंस ने भी तारीफों की झड़ी लगा दी है। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने लिखा कि नाम बहुत प्यारा और खास है।

प्रियंका चोपड़ा से लेकर फैंस तक ने दी बधाई

पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने जमकर बधाई दी। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया – “Congratulations beautiful” और हाथ ताली व दिल वाले इमोजी लगाए। अभिनेता करणवीर शर्मा ने लिखा, “Congrats Mommy!”। वहीं, फैंस ने कहा – “What a name, Love it!”, “So adorable”, “Blessings to the baby and family”।

 इलियाना की निजी जिंदगी में नया अध्याय

इलियाना डिक्रूज़ ने माइकल डोलन से साल 2023 में एक निजी समारोह में शादी की थी। अप्रैल 2023 में उन्होंने अपने पहले प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और अगस्त में अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन (Koa Phoenix Dolan) के जन्म की खबर साझा की थी। अब वह दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और दोनों के नाम अलग और खास हैं।

एक्टिंग से लेकर मां बनने तक की खूबसूरत यात्रा

इलियाना आखिरी बार 2024 की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आई थीं। इस रोमांटिक कॉमेडी में उनके साथ विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेनधिल राममूर्ति भी थे। पर्दे पर इलियाना की मासूमियत जितनी पसंद की जाती है, उतनी ही उनकी पारिवारिक जिंदगी भी लोगों को प्रेरित कर रही है। उनका मदरहुड जर्नी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved