खेल
Hulk Hogan Dies: रेसलिंग के सुनहरे दौर का अंत! 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन
Hulk Hogan Dies: रेसलिंग की दुनिया का चमकता सितारा और लाखों दिलों पर राज करने वाले हलक होगन अब इस दुनिया में नहीं रहे। 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। गुरुवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने भरसक कोशिश की लेकिन होगन को बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर सुनकर पूरी WWE और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर फैल गई।
एक युग की शुरुआत करने वाला चेहरा
हलक होगन 1980 और 1990 के दशक में रेसलिंग का पर्याय बन गए थे। उनकी पर्सनालिटी और दमदार फाइटिंग स्टाइल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी थी। उन्होंने न केवल रेसलिंग बल्कि फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया के अगस्ता शहर में जन्मे होगन WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शुमार थे। उन्हें दो बार WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। पहली बार 2005 में और दूसरी बार 2020 में NWO के सदस्य के रूप में।
WWE is saddened to learn WWE Hall of Famer Hulk Hogan has passed away.
One of pop culture’s most recognizable figures, Hogan helped WWE achieve global recognition in the 1980s.
WWE extends its condolences to Hogan’s family, friends, and fans.
— WWE (@WWE) July 24, 2025
WWE ने जताया गहरा दुख
WWE ने हलक होगन के निधन पर गहरा शोक जताया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि होगन ने 1980 के दशक में WWE को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह पॉप कल्चर के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक थे। WWE ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। होगन की विरासत WWE की पहचान का अटूट हिस्सा बन चुकी है।
NWO से किया था नया धमाका
हलक होगन ने 1996 में रेसलिंग को एक नया मोड़ दिया जब उन्होंने NWO (न्यू वर्ल्ड ऑर्डर) ग्रुप बनाया। इस कदम ने WCW की लोकप्रियता को एक नए शिखर पर पहुंचा दिया। रेसलिंग फैंस के लिए ये एक रोमांचक दौर था। हालांकि 2015 में एक लीक ऑडियो के कारण वे विवादों में भी आए। नस्लीय टिप्पणी के चलते उन्हें हॉल ऑफ फेम से हटा दिया गया था लेकिन कानूनी लड़ाई के बाद उन्होंने वापसी की और फिर से अपनी जगह बनाई।
रेसलिंग में छोड़ी गहरी छाप
अपने शुरुआती करियर में हलक होगन पांच बार WWF चैंपियन बने और कुल 1474 दिनों तक चैंपियन रहे। यह WrestleMania के इतिहास में सबसे लंबी अवधि है। उनकी फाइटिंग स्टाइल और ‘हलकमेनिया’ की दीवानगी आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। उन्होंने जो रेसलिंग को ऊंचाइयां दीं उसे भुला पाना नामुमकिन है। हलक होगन का जाना रेसलिंग की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।
खेल
IPL 2026 में विराट कोहली का धमाका. SRH के खिलाफ नाबाद 69 रन से बने कई रिकॉर्ड
खेल
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार के पास 200 विकेट का ऐतिहासिक मौका, दो विकेट चाहिए
खेल
IPL 2026 में ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने सुरक्षा और सम्मान के लिए लिया अहम फैसला
आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक दो दिन पहले बीसीसीआई ने एक अहम फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईपीएल 2026 में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से पहले किसी भी तरह का सेलिब्रेशन नहीं होगा। यह फैसला बीसीसीआई की तरफ से सुरक्षा और सम्मान के लिहाज से लिया गया है।
पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़
हर साल आईपीएल के ओपनिंग मैच से पहले एक भव्य सेरेमनी होती है, जिसमें स्टार सिंगर, डांसर और अभिनेता परफॉर्म करते हैं। लेकिन साल 2025 में आरसीबी की टीम ने 17 साल के सूखे को खत्म करते हुए पहला खिताब अपने नाम किया। इस जीत का जश्न मनाने के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची। इस हादसे में 11 मासूम लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने पूरे देश में भारी संवेदना और आलोचना पैदा की थी।

BCCI ने रद्द की ओपनिंग सेरेमनी, 11 सीटें रहेंगी खाली
इस बार बीसीसीआई ने भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को सम्मान देने के लिए ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया है। RCB की तरफ से पहला मैच होने से पहले मौन रखा जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रहेंगी, ताकि इस हादसे में खोए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यही मुख्य कारण है कि इस साल कोई भव्य समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मैच
आईपीएल 2026 का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। RCB अपनी पिछली जीत को दोहराने और टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं SRH की नजरें इस सीजन अपने दूसरे खिताब पर होगी। पिछले सीजन में RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहला खिताब जीता था।
-
Fashion9 years ago
These ’90s fashion trends are making a comeback in 2017
-
Fashion9 years ago
According to Dior Couture, this taboo fashion accessory is back
-
मनोरंजन9 years ago
The old and New Edition cast comes together to perform
-
Sports9 years ago
Steph Curry finally got the contract he deserves from the Warriors
-
Sports9 years ago
Phillies’ Aaron Altherr makes mind-boggling barehanded play
-
मनोरंजन9 years ago
Disney’s live-action Aladdin finally finds its stars
-
Fashion9 years ago
Model Jocelyn Chew’s Instagram is the best vacation you’ve ever had
-
Business9 years ago
Uber and Lyft are finally available in all of New York State


