टेक्नॉलॉजी

Flipkart सेल में Motorola G45 5G पर जबरदस्त छूट, 10,000 से भी कम में खरीदें 5G स्मार्टफोन

Published

on

1 जुलाई से 5 जुलाई तक चल रही Flipkart की Big Bachat Dhamaal सेल में स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है। खास बात ये है कि इस सेल में आप Motorola G45 5G स्मार्टफोन को बहुत कम कीमत में घर ला सकते हैं। यह वही फोन है जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था और अब इस पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

कीमत में बड़ा कटौती, साथ में कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर

Motorola G45 5G को सेल में ₹11,999 की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस पर ₹3,000 की सीधी छूट दी गई है क्योंकि फोन की असली कीमत ₹14,999 थी। इसके अलावा, 5% कैशबैक और ₹10,100 तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए अच्छा पुराना फोन है, तो यह डील आपको ₹10,000 से भी कम में पड़ सकती है।

Motorola G45 5G के दमदार फीचर्स

इस फोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 3 का इस्तेमाल हुआ है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। चार शानदार रंगों में उपलब्ध है – Blue, Green, Pink Lavender और Viva Magenta।

कैमरा और बैटरी भी शानदार

Motorola G45 5G में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस शामिल है। 16MP फ्रंट कैमरा से आप वीडियो कॉलिंग और सेल्फी का मजा ले सकते हैं। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

5G सपोर्ट और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

फोन में 13 से ज्यादा 5G बैंड्स, डुअल सिम, डुअल बैंड Wi-Fi, और Bluetooth जैसे सभी लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 14 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है जो स्मूथ और क्लीन एक्सपीरियंस देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved