टेक्नॉलॉजी

iPhone 16 Pro पर धमाकेदार डिस्काउंट, अब सिर्फ ₹1,02,900 में मिलेगी ये प्रीमियम डिवाइस

Published

on

अगर आप लंबे समय से नया iPhone लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अगली महीने iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही iPhone 16 Pro पर सबसे बड़ा ऑफर चल रहा है। विजय सेल्स पर इस हाई-एंड डिवाइस पर सीधे ₹14,000 का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स के जरिए अतिरिक्त ₹3,000 तक की छूट पाई जा सकती है। ऐसे में आप iPhone 16 Pro को सिर्फ ₹1,02,900 में खरीद सकते हैं।

विजय सेल्स और बैंक ऑफर्स से बनाएं अपना डील पावरफुल

Apple ने सितंबर 2024 में iPhone 16 सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें iPhone 16 Pro मॉडल भी शामिल था। इस फोन की शुरुआती कीमत ₹1,19,900 रखी गई थी, लेकिन अब यह फोन सीधे ₹14,000 की छूट के साथ ₹1,05,900 में उपलब्ध है। इसके अलावा, ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा SBI क्रेडिट कार्ड पर ₹3,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। वहीं, HDFC बैंक कार्ड्स पर ₹4,500, Yes बैंक क्रेडिट कार्ड पर ₹2,500 और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड पर ₹7,500 तक का ऑफर उपलब्ध है। इस प्रकार, यह फोन 1 लाख रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध हो सकता है।

iPhone 16 Pro के दमदार स्पेसिफिकेशन

iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz की स्मूथ रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। HDR10 और डॉल्बी विजन भी इस डिस्प्ले का हिस्सा हैं। फोन में Apple का शक्तिशाली A18 Pro चिपसेट लगा है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ Apple Intelligence सपोर्ट भी देता है। मेमोरी के तौर पर यह 8GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

कैमरा फीचर्स जो आपको बनाते हैं प्रोफेशनल फोटोग्राफर

iPhone 16 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, साथ ही 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव प्रदान करता है। कैमरा क्वालिटी और फीचर्स iPhone 16 Pro को बाजार में खास बनाते हैं।

अभी करें खरीदारी या इंतजार करें iPhaone 17 का?

iPhone 17 सीरीज अगले महीने लॉन्च होने वाली है, इसलिए कुछ लोग नए मॉडल का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अगर आप तुरंत एक पावरफुल और किफायती iPhone खरीदना चाहते हैं तो यह ऑफर आपके लिए बेहतरीन मौका है। ₹14,000 का डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ iPhone 16 Pro का यह प्राइस सबसे आकर्षक डील बनती है। पुराने iPhone को अपग्रेड करना हो या दूसरी ब्रांड से स्विच करना हो, यह मौका हाथ से न जाने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved