टेक्नॉलॉजी

Instagram पर कैसे मिलते हैं पैसे? जानिए क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध सुविधाएं

Published

on

कई लोग मानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति Instagram पर फेमस हो जाता है और इंफ्लूएंसर बन जाता है तो उसे Instagram पैसे देने लगता है। लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं है। Instagram खुद किसी भी यूजर को डायरेक्ट पैसे नहीं देता। Instagram सिर्फ एक प्लेटफॉर्म है जहां आप अपनी फोटो, वीडियो और Reels डाल सकते हैं।

इंफ्लूएंसर के पैसे कहां से आते हैं?

इंफ्लूएंसर जो पैसे कमाते हैं वह Instagram से नहीं बल्कि ब्रांड्स और कंपनियों से आते हैं। जब किसी इंफ्लूएंसर के पास बड़ी फैन फॉलोइंग होती है तो ब्रांड्स उन्हें अपने प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करने के लिए पैसे देते हैं। इसमें स्पॉन्सर्ड पोस्ट, एफिलिएट मार्केटिंग और प्रोडक्ट बेचने के तरीके शामिल हैं।

Instagram प्लेटफॉर्म का रोल

Instagram केवल एक प्लेटफॉर्म है जहां इंफ्लूएंसर अपने कंटेंट से लोगों से जुड़ते हैं। जैसा कि पहले बताया गया है कि Instagram खुद पैसे नहीं देता। हालांकि कुछ विशेष फीचर्स जैसे Badges in Live और Reels Bonus कुछ देशों में उपलब्ध हैं। लेकिन भारत और पाकिस्तान में यह सुविधाएं सीमित यूजर्स तक ही हैं।

Instagram डायरेक्ट पेमेंट कब देता है?

Instagram कुछ फीचर्स के जरिए डायरेक्ट पेमेंट देता है लेकिन यह ऑप्शन हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है। उदाहरण के लिए, कुछ देशों में Instagram सेलेक्टेड क्रिएटर्स को रील्स बनाने पर बोनस देता है। यह फीचर अभी भारत या पाकिस्तान में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

Badges और Reels Bonus का फायदा

Instagram पर जब कोई इंफ्लूएंसर लाइव आता है तो उसके फॉलोअर्स उसे सपोर्ट करने के लिए Badge खरीद सकते हैं। इसके पैसे Instagram क्रिएटर को देता है। यह फीचर भी अभी केवल कुछ देशों में उपलब्ध है। इस तरीके से इंफ्लूएंसर अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved