टेक्नॉलॉजी
YouTube का गोल्डन प्ले बटन पाने के लिए कितना जरूरी है सब्सक्राइबर की संख्या! जानिए सच्चाई
आज के समय में YouTube सिर्फ मनोरंजन का एक साधन नहीं रह गया है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां लोग पैसे भी कमा रहे हैं और अपनी पहचान भी बना रहे हैं। YouTube पर वीडियो बनाने वाले लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं और करोड़ों लोगों के बीच फेमस हो रहे हैं।
YouTube के प्ले बटन
जब एक YouTuber का चैनल अच्छा प्रदर्शन करता है तो YouTube उसे एक पुरस्कार देता है। इनमें Silver, Gold और Diamond Play Button शामिल हैं। ये पुरस्कार YouTube पर चैनल की सफलता और मेहनत के आधार पर मिलते हैं। हम आपको बताएंगे कि इन प्ले बटन्स को कब और कैसे मिलता है।
कब मिलता है गोल्डन प्ले बटन?
YouTube के अनुसार गोल्डन प्ले बटन पाने के लिए आपको 10 लाख (1 मिलियन) सब्सक्राइबर्स की जरूरत होती है। सिर्फ 1 लाख व्यूज मिलने से आपको गोल्डन प्ले बटन नहीं मिलेगा। इसके लिए सब्सक्राइबर्स की संख्या महत्वपूर्ण है। व्यूज सिर्फ चैनल की लोकप्रियता को दर्शाते हैं।
क्या 1 लाख व्यूज पर गोल्डन बटन मिलेगा?
YouTube के हिसाब से सिर्फ 1 लाख व्यूज से कोई प्ले बटन नहीं मिलता। अगर आपके चैनल पर 1 लाख व्यूज हैं लेकिन सब्सक्राइबर सिर्फ 500 हैं तो आपको प्ले बटन नहीं मिलेगा। YouTube की नजर में सब्सक्राइबर्स की संख्या ही सबसे ज्यादा मायने रखती है।
गोल्डन बटन पाने के लिए क्या करें?
गोल्डन प्ले बटन पाने के लिए आपको नियमित रूप से वीडियो अपलोड करने होंगे। कंटेंट को दिलचस्प और यूनिक बनाना होगा। साथ ही दर्शकों से सब्सक्राइब करने का आग्रह करना होगा। YouTube के नियमों का पालन करें और कॉपीराइट से बचें।