टेक्नॉलॉजी
Honor Magic V3: Honor का कमाल! Samsung को मिलने वाली है अब असली चुनौती
Honor Magic V3: पिछले एक साल में Honor ने कई प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। भले ही भारत में अभी Honor की डिमांड कम है लेकिन ग्लोबल मार्केट में यह कंपनी सैमसंग और आईफोन को कड़ी टक्कर दे रही है। अब Honor एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जो सैमसंग के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।
Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर
सैमसंग ने हाल ही में Galaxy S25 Edge लॉन्च किया है जो अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। लेकिन Honor जल्द ही Honor Magic V3 लॉन्च करने वाला है जो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। Galaxy S25 Edge की मोटाई 5.8 मिलीमीटर है जबकि Honor Magic V3 सिर्फ 4.3 मिलीमीटर पतला होगा।
Why thin if you're making compromises to get there?#HONOR pic.twitter.com/toarI7G3If
— HONOR (@Honorglobal) May 14, 2025
Honor Magic V3 की खासियत
Honor Magic V3 एक फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसकी मोटाई 4.3 मिलीमीटर तब होगी जब फोन अनफोल्ड होगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फोन को लेकर सैमसंग को टक्कर देते हुए एक सवाल पूछा कि इतना पतला क्यों अगर इसके लिए समझौता करना पड़े। कैप्शन में भी लिखा है ‘THIN बिना कोई समझौता’।
Samsung की कमज़ोरियां उजागर
Samsung ने Galaxy S25 Edge को पतला बनाने के लिए कुछ जरूरी चीज़ों में कटौती करनी पड़ी है। जैसे इस फोन में सिर्फ 3900mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Honor ने अपने Honor Magic V3 में 5050mAh की बड़ी बैटरी रखने का दावा किया है। यह बात साफ करती है कि Honor ने पतलापन लाने में कोई समझौता नहीं किया है।
आने वाला मुकाबला होगा दिलचस्प
जहां Samsung Galaxy S25 Edge एक सामान्य स्मार्टफोन है वहीं Honor Magic V3 फोल्डेबल फोन होगा। यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। देखना होगा कि Honor की यह स्मार्टफोन Samsung को कितना टक्कर दे पाता है और बाजार में दोनों की पकड़ कैसी होती है।