व्यापार

Home Loan: घर खरीदना है तो मौका हाथ से न जाने दें! जानिए कौन सा सरकारी बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन

Published

on

Home Loan: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में अपनी नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। इसके बाद बैंकों ने भी होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। इससे घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को राहत मिली है। हालांकि इन सस्ते लोन का लाभ उठाने के लिए आपका CIBIL स्कोर मजबूत होना जरूरी है, जिससे ब्याज दर और भी कम मिल सकती है।

 Union Bank of India: सबसे सस्ता होम लोन मात्र 7.35% से

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इस समय बाजार की सबसे कम शुरुआती ब्याज दर 7.35% पर होम लोन दे रहा है। यहां से होम लोन लेने पर ग्राहक को लोन राशि का 0.50% प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा, जो अधिकतम ₹15,000 + GST तक सीमित है। यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो बैंक से लोन लेने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

 Central Bank of India: 800+ CIBIL वालों को सबसे ज्यादा फायदा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी 7.35% की शुरुआती दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। अगर आपका CIBIL स्कोर 800 या उससे ज्यादा है, तो आप आसानी से सबसे सस्ता होम लोन ले सकते हैं। इस बैंक में प्रोसेसिंग फीस 0.50% है जो अधिकतम ₹20,000 + GST तक जाती है। यह बैंक अपने भरोसे और सरल प्रक्रिया के लिए जाना जाता है।

Bank of Maharashtra: महिलाओं और सैनिकों को मिलेगी अतिरिक्त छूट

बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी 7.35% की दर पर होम लोन दे रहा है लेकिन खास बात यह है कि महिलाओं और रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को 0.05% की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इसके अलावा अगर आप कार या एजुकेशन लोन भी लेते हैं तो अतिरिक्त छूट मिल सकती है। यह बैंक अपने कस्टमर्स को कई स्तर पर लाभ देता है।

 SBI और Canara Bank: भरोसेमंद विकल्प थोड़ी ज्यादा दर पर

Canara Bank से होम लोन 7.40% की शुरुआती दर पर मिल रहा है। यहां प्रोसेसिंग फीस 0.50% है, जो ₹1,500 से ₹10,000 तक + GST हो सकती है। वहीं, देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इस समय 7.50% की दर पर होम लोन दे रहा है और प्रोसेसिंग फीस 0.35% + GST है। हालांकि SBI की पहुंच देशभर में होने के कारण यह आज भी एक भरोसेमंद विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved