खेल
Grand Chess Tournament: “कमज़ोर” कहने वाले कार्लसन को गुकेश ने सिखाया सबक, चालें ऐसी चलीं कि दुनिया देखती रह गई
Grand Chess Tournament: क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में चल रहे ग्रैंड चेस टूर्नामेंट में भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को छठे राउंड में हराकर सबको चौंका दिया। खास बात ये रही कि इस मैच से पहले कार्लसन ने मीडिया से बात करते हुए गुकेश को “कमज़ोर खिलाड़ी” बताया था। लेकिन गुकेश ने इसका जवाब अपनी चालों से दिया और बिना कुछ बोले ही कार्लसन की घमंड की दीवार गिरा दी।
लगातार दूसरी बार हराया दुनिया के नंबर 1 को
यह पहला मौका नहीं है जब गुकेश ने कार्लसन को हराया है। इससे पहले नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में भी उन्होंने कार्लसन को क्लासिकल फॉर्मेट में हराकर सबको चौंका दिया था। अब ग्रैंड चेस टूर्नामेंट में दूसरी बार उन्हें हराकर गुकेश ने यह साबित कर दिया है कि उनकी जीत कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि कड़ी मेहनत और असाधारण प्रतिभा का नतीजा है। वह अब भारत के उन गिने-चुने खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने कार्लसन को लगातार दो बार हराया है।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन
गुकेश ने टूर्नामेंट की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की थी। पहले दिन तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की। चौथे राउंड में उन्होंने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव को और पांचवें राउंड में अमेरिका के फैबियानो करूआना को हराया। अब कार्लसन को हराकर उन्होंने कुल 10 अंक हासिल कर लिए हैं और टूर्नामेंट की टॉप पोजीशन पर पहुंच गए हैं। इस प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया भर के शतरंज प्रेमियों का नया हीरो बना दिया है।
गैरी कास्पारोव ने कार्लसन पर कसा तंज
पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव ने गुकेश की इस जीत को खास बताया और कार्लसन पर तंज कसते हुए कहा, “यह केवल मैग्नस की दूसरी हार नहीं है, बल्कि उनके शतरंज साम्राज्य को बड़ा झटका है। अब समय आ गया है कि हम कार्लसन की बादशाहत पर सवाल करें।” वर्ल्ड चेस फेडरेशन ने भी इस बयान को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिससे यह जीत और भी खास बन गई है।
अब बाकी हैं दो ब्लिट्ज मैच, क्या होगा कार्लसन का जवाब?
इस सीरीज़ के अभी दो मुकाबले बाकी हैं जो ब्लिट्ज फॉर्मेट में होंगे। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस परक्या मैग्नस का होंगी कि र्लसन वापसी कर पाएंगे या गुकेश अपनी लय को बरकरार रखेंगे। गुकेश का आत्मविश्वास और फॉर्म देखकर यही लगता है कि भारत को एक नया शतरंज चैंपियन मिलने वाला है।