टेक्नॉलॉजी

Google AI Mode: गूगल सर्च में आया AI मोड, अब जवाब मिलेगा स्मार्ट और तेज़

Published

on

Google AI Mode: गूगल ने अपने सर्च इंजन को और भी स्मार्ट बना दिया है। अब भारत में भी गूगल सर्च में “AI मोड” नाम का नया फीचर शुरू हो गया है। इस फीचर की मदद से यूज़र्स को अपने सवालों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जवाब मिलेगा जो पहले से ज्यादा सटीक और डिटेल में होगा। इस फीचर को कई महीनों से टेस्ट किया जा रहा था और अब इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है।

अब मिलेगा ज्यादा स्पष्ट और तेज़ रिजल्ट

गूगल का कहना है कि यह नया AI मोड फीचर यूज़र्स को पहले से कहीं बेहतर क्वालिटी की जानकारी देगा। इसका मतलब है कि जब आप गूगल पर कुछ सर्च करेंगे तो आपको सिर्फ लिंक नहीं बल्कि सीधा जवाब भी मिलेगा। यह फीचर किसी भी लॉगिन की ज़रूरत के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही गूगल ऐप में इसके लिए एक अलग टैब दिखाई देगा जहां से आप इसे एक्सेस कर सकते हैं।

कैसे काम करता है AI मोड

गूगल सर्च में मिलने वाला AI मोड फीचर मल्टीमोडल है यानी आप सिर्फ टाइपिंग नहीं बल्कि फोटो और वॉयस कमांड से भी सर्च कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको किसी पौधे के बारे में जानना है तो आप उसकी फोटो खींचकर अपलोड कर सकते हैं या माइक आइकन दबाकर बोलकर भी सर्च कर सकते हैं। AI मोड इसके बाद आपको पूरी जानकारी विस्तार से देगा।

 कैसे करें इस्तेमाल AI मोड का

AI मोड को गूगल सर्च में धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से रोल आउट किया जा रहा है। जल्द ही सभी यूज़र्स इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए आपको गूगल सर्च ओपन करना होगा जहां एक नया “AI मोड” ऑप्शन मिलेगा। उस पर टैप करने के बाद आप सामान्य रूप से सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल ऐप में भी एक अलग टैब मिलेगा जिससे मोबाइल यूज़र्स आसानी से इसका लाभ ले सकेंगे।

क्या-क्या होंगे फायदे

इस फीचर से यूज़र्स को लंबी और सटीक जानकारी एक जगह पर मिलेगी जिससे उन्हें अलग-अलग साइट पर जाकर पढ़ने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह खासतौर पर छात्रों, रिसर्च करने वालों और उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद होगा जो किसी भी विषय पर गहराई से जानकारी पाना चाहते हैं। साथ ही वॉयस और फोटो सर्च की सुविधा इसे और आसान बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved