व्यापार
Gold Loan Calculator: सिर्फ 5 ग्राम सोने से कैसे मिल सकते हैं ₹30,000 जानिए गोल्ड लोन का चौंकाने वाला फॉर्मूला
Gold Loan Calculator: आजकल लोग जरूरत के हिसाब से होम लोन कार लोन और पर्सनल लोन तो लेते ही हैं लेकिन अब गोल्ड लोन भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड लोन होता है जिसमें आप अपने सोने को गिरवी रखकर बैंक या फाइनेंस कंपनी से पैसा लेते हैं। यह लोन आमतौर पर 12 महीने के अंदर चुकाना होता है जिसमें ब्याज भी जुड़ा होता है।
गोल्ड की कीमत के हिसाब से मिलता है लोन
गोल्ड लोन की रकम आपके पास मौजूद सोने की शुद्धता और वजन पर निर्भर करती है। अधिकतर बैंक और फाइनेंस कंपनियां सोने की कुल कीमत का 75 प्रतिशत तक लोन देती हैं। यानी अगर आपके पास एक लाख रुपये का सोना है तो आपको पचहत्तर हजार रुपये तक का लोन मिल सकता है।
गोल्ड लोन पर कितना ब्याज लगता है
गोल्ड लोन पर ब्याज दरें अलग-अलग कंपनियों में अलग हो सकती हैं। वर्तमान में गोल्ड लोन पर ब्याज दरें 8 प्रतिशत से शुरू होती हैं और 24 प्रतिशत तक जा सकती हैं। इसके अलावा कुछ बैंक और फाइनेंस कंपनियां प्रोसेसिंग फीस भी लेती हैं जो लोन की कुल राशि में जुड़ जाती है।
5 ग्राम सोने पर कितना लोन मिल सकता है
अगर आपके पास 5 ग्राम का सोना है तो आप उस पर भी अच्छा लोन ले सकते हैं। अगर वह सोना 24 कैरेट का है तो आपको लगभग 30350 रुपये तक का लोन मिल सकता है। अगर सोना 22 कैरेट का है तो यह रकम 27820 रुपये हो जाती है। 20 कैरेट के सोने पर 25290 रुपये और 18 कैरेट पर लगभग 22760 रुपये तक लोन मिल सकता है।
लोन की राशि घट भी सकती है बढ़ भी सकती है
ध्यान रहे कि यह राशि स्थिर नहीं होती और इसमें थोड़ा बहुत फर्क आ सकता है। इसकी गणना सोने की उस दिन की कीमत और शुद्धता के आधार पर होती है जब आप लोन लेते हैं। इसलिए लोन लेने से पहले एक से अधिक बैंकों या फाइनेंस कंपनियों से तुलना करना सही रहेगा ताकि आपको सबसे अच्छा ऑफर मिल सके।