टेक्नॉलॉजी

सिर्फ उड़ानों के लिए नहीं है Flight Mode! जानिए इसके 5 चमत्कारी इस्तेमाल

Published

on

Flight Mode या Airplane Mode को ऑन करते ही आपका फोन मोबाइल नेटवर्क से कट जाता है। इससे बैकग्राउंड में चल रहे सारे नेटवर्क आधारित काम रुक जाते हैं। जब आपको फोन का इस्तेमाल करना है लेकिन नेटवर्क की जरूरत नहीं है जैसे सिर्फ गेम खेलना या म्यूजिक सुनना तो Flight Mode ऑन करके आप बैटरी की काफी बचत कर सकते हैं। इससे फोन की बैटरी ज़्यादा देर तक टिकती है और पावर सेविंग मोड से भी बेहतर काम करता है।

तेजी से चार्ज करने का स्मार्ट तरीका

अगर आपको अपने स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करना है तो Flight Mode ऑन करके चार्ज करें। जब फोन नेटवर्क से डिसकनेक्ट हो जाता है तो बैकग्राउंड में डाटा सिंकिंग या नोटिफिकेशन आना बंद हो जाता है। इससे फोन को फुल चार्ज होने में कम समय लगता है। यानी कि अगर आपके पास वक्त कम है और फोन की बैटरी डाउन है तो यह ट्रिक आपके बहुत काम आ सकती है।

बच्चों को सुरक्षित मोबाइल एक्सेस देने का तरीका

आजकल छोटे बच्चे भी मोबाइल पर गेम्स और वीडियो देखते हैं लेकिन अनजाने में वो किसी गलत साइट पर जा सकते हैं या कुछ डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में जब भी आप अपने बच्चे को मोबाइल दें तो उसमें Flight Mode ऑन कर दें। इससे इंटरनेट पूरी तरह बंद हो जाएगा और आपका बच्चा केवल पहले से मौजूद गेम्स और वीडियो ही देख पाएगा। यह एक तरह से बच्चों के लिए सेफ मोड जैसा काम करता है।

नेटवर्क रिफ्रेश करने की जादुई ट्रिक

कई बार ऐसा होता है कि फोन में नेटवर्क सिग्नल बहुत कमजोर हो जाता है या इंटरनेट स्पीड स्लो हो जाती है। ऐसे में सबसे आसान और असरदार तरीका है कि कुछ सेकंड के लिए Flight Mode ऑन कर दें और फिर उसे ऑफ कर दें। इससे फोन का नेटवर्क सिस्टम खुद को रीसेट करता है और सिग्नल दोबारा अच्छे से पकड़ता है। यह ट्रिक तब और भी काम की होती है जब आप किसी ऐसी जगह हों जहां नेटवर्क बार-बार गायब हो रहा हो।

बिना डिस्टर्बेंस के ब्रेक या फोकस टाइम

कभी-कभी आपको आराम करना होता है या किसी काम में ध्यान केंद्रित करना होता है लेकिन कॉल्स और नोटिफिकेशन ध्यान भटकाते हैं। ऐसे में Flight Mode को ऑन करके आप अपने आपको थोड़े समय के लिए डिजिटल डिस्टर्बेंस से बचा सकते हैं। इससे न कॉल आएंगे न मैसेज और आप अपनी एक्टिविटी में पूरी तरह फोकस कर पाएंगे। ध्यान या पढ़ाई के समय यह सबसे अच्छा तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved