मनोरंजन
Falak Naaz: फलक नाज़ ने बॉलीवुड के चुप सितारों पर उठाए सवाल! देश की मुश्किल में चुप्पी क्यों?
Falak Naaz: भारत पाकिस्तान के बीच चल रही टकराव की स्थिति के बीच टीवी एक्ट्रेस फलक नाज़ ने बॉलीवुड के उन सितारों पर सवाल उठाए हैं जो इन हालातों पर चुप हैं। खासकर उन्होंने मुस्लिम कलाकारों की चुप्पी पर नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि जब देश मुश्किल में हो तब हर किसी को साथ खड़ा होना चाहिए।
वीडियो में फलक का तीखा बयान
फलक नाज़ ने एक वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर सवाल पूछे कि मुस्लिम सितारे इस गंभीर स्थिति पर बोलने से क्यों बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि उनके फॉलोअर्स पाकिस्तान में हैं और उनके पोस्ट से उनकी लोकप्रियता कम हो सकती है। लेकिन देश के लिए आवाज़ उठाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
https://twitter.com/SirPareshRawal/status/1920775537108099367
भरोसे की कमी की वजह
फलक ने वीडियो में कहा कि शायद यही कारण है कि देश में कई बार मुस्लिमों पर भरोसा नहीं किया जाता। जब देश को ज़रूरत होती है तब कई कलाकार चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस चुप्पी से लोगों का भरोसा टूटता है और इससे पूरे समुदाय की छवि पर असर पड़ता है।
पाकिस्तानी कलाकारों से तुलना
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कलाकार अपने देश का खुलकर समर्थन कर रहे हैं चाहे हालात कुछ भी हों। वहीं भारतीय मुस्लिम कलाकार चुप हैं जो गलत है। उन्होंने कहा कि देश से प्यार और वफादारी सबसे पहले होनी चाहिए और वही धर्म भी सिखाता है। अगर आप भारत में रहते हैं तो अपनी निष्ठा साबित करें।
वीडियो को किया समर्थन
फलक नाज़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अभिनेता परेश रावल ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए फलक के विचारों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा ‘Respects’। यह वीडियो एक्स पर ट्रेंड कर रहा है और लोगों में इस पर जबरदस्त चर्चा हो रही है।