खेल
शतक जड़ने के बाद भी Rishabh Pant को बताया IPL में ‘कुत्ता’! सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ Rishabh Pant ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में ग़ज़ब की पारी खेली। उन्होंने शानदार शतक ठोककर सभी का दिल जीत लिया। IPL 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी धमाकेदार रही। ये पंत का टेस्ट करियर का सातवां शतक था और इंग्लैंड में तीसरा। इस पारी से उन्होंने टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बनने का भी रिकॉर्ड बना लिया।
सभी ने की तारीफ पर गोयनका ने उड़ाया मज़ाक
जब सभी लोग ऋषभ पंत की इस शानदार पारी की तारीफ कर रहे थे तब लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डाल दिया। उन्होंने ट्विटर (X) पर पंत की टेस्ट और IPL प्रदर्शन की तुलना करते हुए दो तस्वीरें पोस्ट कीं। एक में बाघ था और लिखा था “Pant in Test cricket”। दूसरी में एक कुत्ता था जिस पर बाघ जैसी धारियां पेंट की गई थीं और लिखा था “Pant in IPL”।
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) June 21, 2025
पोस्ट पर मचा बवाल और फैंस हुए नाराज़
हर्ष गोयनका की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। फैंस ने इसे बेहद अपमानजनक बताया और उन्हें जमकर लताड़ा। कई लोगों ने कहा कि भले ही IPL में पंत का प्रदर्शन अच्छा न रहा हो लेकिन इस तरह से एक राष्ट्रीय खिलाड़ी का मज़ाक उड़ाना गलत है। लोग कहने लगे कि ये सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि टीम इंडिया के उपकप्तान का भी अपमान है। सोशल मीडिया पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस पोस्ट पर नाराज़गी जताई।
बिना माफ़ी मांगे हटाया ट्वीट
विवाद बढ़ता देख हर्ष गोयनका ने अपना ट्वीट तो डिलीट कर दिया लेकिन न तो माफ़ी मांगी और न ही कोई सफाई दी। फैंस का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया क्योंकि उन्हें लगा कि ये सिर्फ मज़ाक नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया अपमान है। पंत के समर्थन में कई क्रिकेट फैंस और खिलाड़ी खुलकर सामने आए और कहा कि जब कोई खिलाड़ी देश के लिए जान लगाकर खेल रहा हो तब उसका मज़ाक उड़ाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
पहले भी कर चुके हैं ऐसे विवादित ट्वीट
हर्ष गोयनका का यह पहला ऐसा विवादित ट्वीट नहीं है। जब संजीव गोयनका ने पुणे सुपरजायंट्स टीम खरीदी थी और उस वक्त एमएस धोनी कप्तान थे तो तब भी हर्ष गोयनका ने कई बार सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ तीखे कमेंट किए थे। ऐसे में अब ऋषभ पंत को लेकर की गई टिप्पणी ने एक बार फिर उन्हें विवादों के घेरे में ला दिया है। अब देखना होगा कि क्या वो इस पर आगे सफाई देते हैं या चुप्पी साधे रहते हैं।
खेल
IPL 2026 में विराट कोहली का धमाका. SRH के खिलाफ नाबाद 69 रन से बने कई रिकॉर्ड
खेल
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार के पास 200 विकेट का ऐतिहासिक मौका, दो विकेट चाहिए
खेल
IPL 2026 में ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने सुरक्षा और सम्मान के लिए लिया अहम फैसला
आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक दो दिन पहले बीसीसीआई ने एक अहम फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईपीएल 2026 में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से पहले किसी भी तरह का सेलिब्रेशन नहीं होगा। यह फैसला बीसीसीआई की तरफ से सुरक्षा और सम्मान के लिहाज से लिया गया है।
पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़
हर साल आईपीएल के ओपनिंग मैच से पहले एक भव्य सेरेमनी होती है, जिसमें स्टार सिंगर, डांसर और अभिनेता परफॉर्म करते हैं। लेकिन साल 2025 में आरसीबी की टीम ने 17 साल के सूखे को खत्म करते हुए पहला खिताब अपने नाम किया। इस जीत का जश्न मनाने के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची। इस हादसे में 11 मासूम लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने पूरे देश में भारी संवेदना और आलोचना पैदा की थी।

BCCI ने रद्द की ओपनिंग सेरेमनी, 11 सीटें रहेंगी खाली
इस बार बीसीसीआई ने भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को सम्मान देने के लिए ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया है। RCB की तरफ से पहला मैच होने से पहले मौन रखा जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रहेंगी, ताकि इस हादसे में खोए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यही मुख्य कारण है कि इस साल कोई भव्य समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मैच
आईपीएल 2026 का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। RCB अपनी पिछली जीत को दोहराने और टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं SRH की नजरें इस सीजन अपने दूसरे खिताब पर होगी। पिछले सीजन में RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहला खिताब जीता था।
-
Fashion9 years ago
These ’90s fashion trends are making a comeback in 2017
-
Fashion9 years ago
According to Dior Couture, this taboo fashion accessory is back
-
मनोरंजन9 years ago
The old and New Edition cast comes together to perform
-
Sports9 years ago
Steph Curry finally got the contract he deserves from the Warriors
-
Sports9 years ago
Phillies’ Aaron Altherr makes mind-boggling barehanded play
-
मनोरंजन9 years ago
Disney’s live-action Aladdin finally finds its stars
-
Fashion9 years ago
Model Jocelyn Chew’s Instagram is the best vacation you’ve ever had
-
Business9 years ago
Uber and Lyft are finally available in all of New York State


