खेल
English Premier League Football Match: लिवरपूल ने टॉटेनहैम को हराकर 20वां प्रीमियर लीग खिताब जीता! लिवरपूल की शानदार जीत
English Premier League Football Match: लिवरपूल ने टॉटेनहैम को 5-1 से हराकर एकतरफा मैच में प्रीमियर लीग का 20वां खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ लिवरपूल ने मैनचेस्टर युनाइटेड के खिताबों की बराबरी की। लिवरपूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे मैच में अपनी धाक जमाए रखी।
मैच की शुरुआत में टॉटेनहैम का दबदबा
मैच की शुरुआत में टॉटेनहैम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। डोमिनिक सोलांके ने 12वें मिनट में गोल करके टॉटेनहैम को 1-0 की बढ़त दिलाई। लेकिन जल्द ही लुइस डियाज ने 16वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फिर अलेक्सिस मैकएलिस्टर ने लिवरपूल को आगे कर दिया।
लिवरपूल की बढ़त कायम रही
इसके बाद लिवरपूल का दबदबा बढ़ता गया। 34वें मिनट में कोडी गॉपिको ने लिवरपूल के लिए तीसरा गोल किया और स्कोर को 3-1 कर दिया। पहले हाफ में लिवरपूल का कब्जा रहा और उन्होंने ज्यादा समय तक गेंद अपने पास रखी। मैच में लिवरपूल का दबदबा साफ दिख रहा था।
https://twitter.com/premierleague/status/1916557457612325216
मोहम्मद सलाह का गोल
दूसरे हाफ में 63वें मिनट में मोहम्मद सलाह ने गोल किया और लिवरपूल को 4-1 से आगे कर दिया। इसके बाद डेस्टीनी उडोगी के आत्मघाती गोल ने टॉटेनहैम की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया और लिवरपूल की जीत पक्की कर दी। इस गोल ने टॉटेनहैम के लिए वापसी के दरवाजे बंद कर दिए।
फैंस के साथ जश्न
लिवरपूल के खिलाड़ी अपने 20वें प्रीमियर लीग खिताब की खुशी में कोच अर्ने स्लॉट के साथ गाना गा रहे थे। मोहम्मद सलाह ने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। 2020 में कोविड महामारी के कारण स्टेडियम में दर्शक नहीं थे लेकिन इस बार बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे। फैंस ने बड़ी झंडियां लहराई जिन पर 20 लिखा था।