टेक्नॉलॉजी
Elon Musk की नई चाल! Imagine से होगा Google और OpenAI का खेल खत्म?
Elon Musk ने अपनी AI कंपनी GrokAI में एक नया और दमदार फीचर जोड़ा है जिसका नाम है Imagine। यह फीचर टेक्स्ट कमांड के आधार पर वीडियो तैयार करेगा। यानी आप जो लिखेंगे वही दृश्य के रूप में आपको वीडियो में देखने को मिलेगा। यह तकनीक Google के Veo3 और OpenAI के Sora.AI को सीधी टक्कर देने वाली है। Imagine नाम से ही साफ है कि यह आपके कल्पना को वीडियो रूप में बदल देगा।
एलन मस्क ने X पर किया बड़ा ऐलान
एलन मस्क ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट से इस Imagine फीचर की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जो यूजर्स X ऐप को अपडेट करेंगे उन्हें इस फीचर का एक्सेस मिल सकता है। हालांकि इस फीचर के लिए एक वेटलिस्ट तैयार की गई है और सभी को एक साथ एक्सेस नहीं मिलेगा। इस फीचर के लिए Grok का नया भाषा मॉडल इस्तेमाल किया गया है जो शानदार वीडियो जनरेशन करने की क्षमता रखता है।
https://twitter.com/elonmusk/status/1951517198666903776
स्पाइसी मोड को लेकर उठे सवाल
Imagine फीचर में एक स्पाइसी मोड भी दिया गया है जिसमें यूजर 6 सेकंड का छोटा वीडियो क्लिप बना सकता है। हालांकि इसी मोड को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। कई यूजर्स का मानना है कि इससे अश्लीलता को बढ़ावा मिल सकता है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा गर्म है और कंपनी को इसका जवाब देना पड़ रहा है।
X प्रीमियम यूजर्स को मिलेगा बीटा एक्सेस
फिलहाल इस फीचर का बीटा एक्सेस सिर्फ X Premium यूजर्स को ही मिलेगा। वो भी उन लोगों को जो GrokAI के नियमित और सक्रिय यूजर्स हैं। कंपनी ने कहा है कि Imagine फीचर अभी टेस्टिंग स्टेज में है इसलिए सिर्फ चुने हुए लोगों को इसका अनुभव दिया जाएगा। इससे यह पता चलेगा कि यह फीचर कितनी अच्छी तरह काम करता है और कहां सुधार की जरूरत है।
Valentine Mode भी हुआ लॉन्च
GrokAI में एक और नया फीचर जोड़ा गया है जिसका नाम है Valentine Mode। यह एक काल्पनिक किरदार पर आधारित है जिसके साथ यूजर बात कर सकते हैं और भावनाएं साझा कर सकते हैं। यह डिजिटल दोस्त की तरह काम करेगा और यूजर्स को भावनात्मक सपोर्ट देगा। प्रीमियम यूजर्स को इसका भी बीटा एक्सेस दिया गया है।