Ek Din Movie: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्माता आमिर खान इस समय कई फिल्मों का प्रोडक्शन कर रहे हैं। उनकी नई प्रोडक्शन फिल्म ‘Happy Patel: Dangerous Spy’ 16 जनवरी 2026 को रिलीज़ होने वाली है। इसी बीच आमिर खान ने अपनी आगामी प्रोडक्शन फिल्म ‘एक दिन’ की भी घोषणा कर दी है। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी जो 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म में साउथ इंडियन सुपरस्टार साई पल्लवी और जूनैद खान मुख्य भूमिका में हैं। साई पल्लवी जो अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाने को लेकर पहले ही सुर्खियों में हैं, अब अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं।
‘एक दिन’ फिल्म का प्लॉट और पोस्टर
आमिर खान प्रोडक्शंस ने 15 जनवरी 2025 को फिल्म का टाइटल ‘एक दिन’ घोषित किया। साथ ही फिल्म का पोस्टर भी साझा किया गया जिसमें साई पल्लवी और जूनैद खान को एक प्रेमी जोड़े के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में दोनों कड़कड़ाती ठंड में सर्दियों के कपड़े पहने हुए हैं और बर्फ के बीच आइसक्रीम का आनंद ले रहे हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि वे फिल्म में युवा कॉलेज के छात्र का किरदार निभा रहे हैं। निर्माता ने इस फिल्म की एक लाइन भी दी है, “जीवन की भागदौड़ में, प्यार एक दिन आपको जरूर मिलेगा।” फिल्म का टीजर 16 जनवरी 2026 को रिलीज़ किया जाएगा।
जूनैद खान की एक्टिंग और साई पल्लवी की बॉलीवुड में एंट्री
जूनैद खान ने अपने अभिनय की शुरुआत ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘महाराज’ से की थी, जिसने उन्हें काफी प्रशंसा दिलाई। इसके बाद उन्हें अद्वैत चंदन की रोमांटिक फिल्म ‘लवएप’ में खुशि कपूर के साथ देखा गया। वहीं साई पल्लवी की बात करें तो यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। इससे पहले वह साउथ इंडस्ट्री में अपनी दमदार अभिनय क्षमता के लिए जानी जाती हैं। उनकी आने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म नितेश तिवारी की महाकाव्य ‘रामायण’ है, जिसमें रणबीर कपूर और यश भी हैं।
आमिर खान-मंसूर खान की वापसी
यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि यह आमिर खान और मंसूर खान की 18 वर्षों बाद प्रोड्यूसर के तौर पर वापसी है। दोनों ने साथ में 2008 की फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ का प्रोडक्शन किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। ‘एक दिन’ फिल्म के साथ यह जोड़ी फिर से दर्शकों के सामने आने को तैयार है, जो बॉलीवुड में एक नए रोमांटिक सफर की शुरुआत करेगी। इस फिल्म की कहानी और कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने की उम्मीद है।