व्यापार
Dollar Vs Rupee: रुपया हुआ मजबूत डॉलर के मुकाबले! क्या बनेगा भारत की आर्थिक ताकत?
Dollar Vs Rupee: भारतीय रुपया लगातार मजबूत होता जा रहा है। सोमवार को रुपया फिर से 40 पैसे चढ़ गया। अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों की मजबूती के कारण रुपया 85.05 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी निवेश बढ़ने और आरबीआई के सरकार को रिकॉर्ड लाभांश देने के ऐलान से भी रुपया मजबूती मिला।
रुपया बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन
रुपया इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में 85.02 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 84.98 तक मजबूत हुआ। बाद में 85.05 पर स्थिर रहा जो पिछले सत्र से 40 पैसे ज्यादा है। शुक्रवार को रुपया 85.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह स्पष्ट संकेत है कि रुपया मजबूती की ओर बढ़ रहा है।
रुपये के मजबूत होने के कारण
भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। कच्चे तेल की कीमतें गिर रही हैं। मॉनसून सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। ऑपरेशन सिंदूर में सफलता और मजबूत रक्षा तंत्र भी इसका कारण है। मुद्रास्फीति नियंत्रित है और जीडीपी ग्रोथ बढ़ने की संभावना है। विदेशी निवेश बढ़ रहा है और डॉलर इंडेक्स गिर रहा है।
बाजार में तेजी और विदेशी निवेशक
डॉलर इंडेक्स 0.34 प्रतिशत गिरकर 98.67 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में भी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 630.68 अंक बढ़कर 82,351.76 पर पहुंचा। निफ्टी 187 अंक चढ़कर 25,040.15 पर रहा। ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतें भी थोड़ा बढ़ीं। विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में सक्रिय थे। शुक्रवार को उन्होंने शेयर बेचे जिससे बाजार थोड़ा अस्थिर रहा।
आरबीआई का रिकॉर्ड लाभांश
आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपए का लाभांश देने की घोषणा की है। आरबीआई के ताजा साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 16 मई तक एक सप्ताह में 4.888 बिलियन डॉलर की गिरावट आई और अब यह 685.729 बिलियन डॉलर पर आ गया है।