टेक्नॉलॉजी
Digital India Contest: मोबाइल उठाओ रील बनाओ! सरकारी कॉन्टेस्ट में दिखाओ अपना टैलेंट और बन जाओ डिजिटल हीरो
Digital India Contest: केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया मिशन के 10 साल पूरे होने पर एक शानदार कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है। इस प्रतियोगिता का नाम है ‘A Decade of Digital India – Reel Contest’। इस खास मौके पर सरकार उन क्रिएटर्स को सम्मानित करना चाहती है जो डिजिटल इंडिया की वजह से हमारे जीवन में आए बदलावों को रचनात्मक अंदाज में दिखा सकते हैं। अगर आपको रील्स बनाना पसंद है और आप अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है।
कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए करना होगा ये काम
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले MyGov की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको ‘A Decade of Digital India – Reel Contest’ के लिंक पर क्लिक करना है। वहां पर आपको लॉग-इन करने का विकल्प मिलेगा जहां आप ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं। रील्स अपलोड करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2025 है इसलिए समय रहते अपनी एंट्री भेजना जरूरी है।
रील्स में क्या दिखाएं ताकि जीत पक्की हो जाए
इस रील्स कॉन्टेस्ट में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि कंटेंट की गहराई भी मायने रखती है। आपको डिजिटल इंडिया की वजह से हमारी जिंदगी में आए बदलावों को दिखाना है जैसे ऑनलाइन शिक्षा का बढ़ना, डिजिटल पेमेंट का चलन, टेलीमेडिसिन या फिर सरकारी सेवाओं का ऑनलाइन होना। रील्स में आपकी सोच जितनी अलग और प्रभावशाली होगी उतनी ही आपकी जीत की संभावना बढ़ेगी।
जीतने वालों को मिलेगा शानदार कैश प्राइज
सरकार इस प्रतियोगिता के लिए कुल 2 लाख रुपये का इनाम दे रही है। इसमें टॉप 10 रील्स को 15,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 25 रचनात्मक रील्स को 10,000 रुपये और 50 रील्स को 5,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। यानी कुल 85 लोग इस प्रतियोगिता से सीधे तौर पर कैश प्राइज जीत सकते हैं। यह इनाम न केवल आपकी मेहनत की पहचान होगा बल्कि आपके करियर को एक नई दिशा भी देगा।
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सुनहरा मौका
आज के दौर में सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट की ताकत को हर कोई मानता है। ऐसे में सरकार का यह कदम न केवल डिजिटल इंडिया को सेलिब्रेट करने का जरिया है बल्कि उन युवाओं को एक मंच देना है जो अपनी क्रिएटिविटी से देश को जोड़ने की ताकत रखते हैं। यदि आप भी कंटेंट क्रिएटर हैं तो ये मौका बिल्कुल न गंवाएं और अपनी सबसे अनोखी रील्स बनाकर सरकार के साथ इस जश्न में भाग लें।