मनोरंजन
Dhanashree Verma: क्रिकेटर से अलग होकर धनश्री ने दिखाया नया रंग! तलाक के बाद धनश्री का डांस धमाका राजकुमार राव संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Dhanashree Verma: आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ आरजे महवश के साथ उनका नाम भी जोड़ा जा रहा है। वह हर मैच में उन्हें सपोर्ट करने पहुंचती हैं। कुछ समय पहले दोनों को टीम बस में एक साथ जाते हुए भी देखा गया था।
धनश्री और चहल की राहें अब जुदा
चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों का तलाक कुछ समय पहले ही हुआ है। जहां एक तरफ चहल क्रिकेट में व्यस्त हैं वहीं धनश्री को एक बड़ा मौका मिला है। वह लगातार अपने डांस प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
राजकुमार राव संग धनश्री का धमाल
राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। अब उनकी अगली फिल्म भूल चूक माफ रिलीज़ के लिए तैयार है। इस फिल्म का गाना टिंग लिंग सजना हाल ही में रिलीज़ हुआ है जिसमें धनश्री वर्मा ने जबरदस्त डांस किया है और राजकुमार के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।
डांस से एक्टिंग की ओर बढ़ता कदम
धनश्री वर्मा एक टैलेंटेड कोरियोग्राफर हैं और कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने जयपुर में एक शूट भी किया था। अब खबरें हैं कि वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म की कहानी भी डांस पर आधारित है। इससे पह ले वह झलक दिखला जा शो में भी नजर आई थीं।
गाने को मिल रही तगड़ी प्रतिक्रिया
भूल चूक माफ फिल्म का गाना टिंग लिंग सजना रिलीज़ के 18 घंटे में ही 29 लाख व्यूज़ पार कर गया है। दर्शकों ने कमेंट्स में धनश्री के डांस की जमकर तारीफ की है। अब लोगों को इंतजार है कि कब वह एक्टिंग में पूरी तरह से कदम रखेंगी। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है।