देश

Cyclone Shakti: अरब सागर में बन रहा चक्रवात ‘शक्ति’, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और 65 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी

Published

on

Cyclone Shakti: अरबी सागर में इस मौसम का पहला साइकलोन “शक्ति” तेजी से महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई समेत कई जिलों में चेतावनी जारी की है। यह तूफान लगातार तीव्र हो रहा है और उसके बढ़ते असर से समुद्र में ऊँचे-ऊँचे लहरें उठ रही हैं। साइकलोन शक्ति ने पहले ही अरब सागर के जल स्तर को अस्थिर कर दिया है और इसके आने से तटीय इलाकों में खतरा बढ़ गया है।

मुंबई और महाराष्ट्र तट पर खतरे की घंटी

IMD के अनुसार, साइकलोन शक्ति का संभावित लैंडफॉल गुजरात के द्वारका से 250 किलोमीटर की दूरी पर हो सकता है। हालांकि इससे पहले महाराष्ट्र के मुंबई, रायगढ़, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और पालघर जिले प्रभावित हो सकते हैं। तूफान के कारण भारी समुद्री लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

साइकलोन की गति और प्रभाव

साइकलोन शक्ति लगातार बढ़ रहा है। गुजरात के तट तक पहुँचने से पहले इसकी तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है। इसके बावजूद यह महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का कारण बनेगा। अन्य राज्यों पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से कहा है कि वे समुद्र के निकट जाने से बचें और सरकारी चेतावनियों का पालन करें।

सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानी अभिजीत मोदक के अनुसार, साइकलोन शक्ति 4 से 6 अक्टूबर तक अपने प्रभाव में रहेगा। खासतौर पर सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावना है। 5 अक्टूबर को साइकलोन गुजरात, महाराष्ट्र और पाकिस्तान के तटीय क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रभाव डाल सकता है। तेज हवाएँ और भारी बारिश लोगों की सुरक्षा और स्थानीय जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

मछुआरों और पर्यटकों के लिए विशेष चेतावनी

गुजरात और महाराष्ट्र में मछुआरों को 3 से 6 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने का आदेश दिया गया है। राज्य सरकारों ने पर्यटकों को भी चेतावनी दी है कि वे समुद्र के किनारे न जाएँ। प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। साइकलोन शक्ति के आने से पहले सभी तटीय इलाकों में सतर्कता बरतना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved