देश
Cyclone Montha का कहर जारी! यूपी-बिहार में बारिश से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Cyclone Montha: पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को सर्दी की पहली आहट महसूस करा रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की धुंध ने सर्दी के मौसम की शुरुआत का संकेत दिया।
चक्रवात मोंथा का असर जारी
हालांकि चक्रवात मोंथा कमजोर पड़ गया है, लेकिन उसका असर अभी भी देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। इस तूफान के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में भी 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में बिजली कड़कने और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि फसलों को नुकसान का डर बना हुआ है।
पूर्वांचल में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। अयोध्या, कानपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, और गोरखपुर जैसे जिलों में बारिश ने दिन का तापमान सामान्य से नीचे ला दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाओं के झोंके आने की भी संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत में बढ़ी ठंड की दस्तक
लगातार हो रही बारिश के कारण अब उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। राजस्थान के कई हिस्सों में भी सर्द हवाओं ने लोगों को रजाई ओढ़ने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है और ठंड की शुरुआत आधिकारिक रूप से हो जाएगी।
-
Fashion9 years ago
These ’90s fashion trends are making a comeback in 2017
-
Fashion9 years ago
According to Dior Couture, this taboo fashion accessory is back
-
Sports9 years ago
Steph Curry finally got the contract he deserves from the Warriors
-
मनोरंजन9 years ago
The old and New Edition cast comes together to perform
-
Fashion9 years ago
Model Jocelyn Chew’s Instagram is the best vacation you’ve ever had
-
Sports9 years ago
Phillies’ Aaron Altherr makes mind-boggling barehanded play
-
मनोरंजन9 years ago
Disney’s live-action Aladdin finally finds its stars
-
Business9 years ago
Uber and Lyft are finally available in all of New York State



