Sports

IPL 2026 में फिर मैदान पर CSK के कप्तान Dhoni! फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, करियर अब भी जारी

Published

on

IPL 2026 का सीजन अभी दूर है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी बड़ी खबरें पहले ही सामने आने लगी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान धोनी एक बार फिर टीम की जर्सी में नजर आने वाले हैं। यह जानकारी फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर दी है। CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन ने Cricbuzz को बताया कि धोनी ने खुद उन्हें अगले सीजन के लिए अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “एमएस ने हमें बता दिया है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध होंगे।”

धोनी और विश्वनाथन, दोनों ही लंबे समय से सुपर किंग्स की सफलता की रीढ़ रहे हैं। पिछले कुछ सालों में हर सीजन से पहले यह सवाल उठता रहा है कि धोनी फिर खेलेंगे या नहीं, लेकिन इस बार सीईओ की आधिकारिक पुष्टि ने सभी अटकलों को खत्म कर दिया है। फैंस के लिए यह खुशखबरी है, क्योंकि धोनी की मौजूदगी हर बार टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाती है।

धोनी कर सकते हैं अंतिम सीजन

पिछले सीजन में CSK का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही। इस दौरान रुतुराज गायकवाड़ के अनुपस्थिति में कप्तानी की जिम्मेदारी धोनी ने संभाली। माना जा रहा है कि धोनी एक बार फिर मैदान पर उतरना चाहते हैं और शानदार तरीके से अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहना चाहते हैं।

धोनी ने अब तक CSK के लिए 248 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 4,865 रन बनाए और टीम को पांच आईपीएल खिताब दिलाए (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023)। यदि वह अगले सीजन में खेलते हैं, तो यह उनके लिए CSK के लिए 17वां और कुल मिलाकर IPL में 19वां सीजन होगा। फैंस के लिए यह भावुक पल होगा क्योंकि धोनी के शानदार करियर का अंत होने वाला है, लेकिन उनकी वापसी हर क्रिकेट प्रेमी के लिए उत्साहजनक खबर है।

CSK की रणनीति और आगामी बैठक

वहीं, CSK टीम अगले सीजन के लिए अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इसके तहत धोनी, सीईओ कासी विश्वनाथन, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के बीच 10 और 11 नवंबर को अहम बैठक होने की संभावना है। इस बैठक में टीम की रिटेंशन और ट्रेड को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

टीम के लिए यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले सीजन की खराब प्रदर्शन को देखते हुए कुछ बदलाव आवश्यक हैं। धोनी की मौजूदगी और अनुभव टीम के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। इस बैठक में यह तय होगा कि कौन से खिलाड़ी टीम में रहेंगे और किन्हें ट्रेंड किया जाएगा।

CSK की नजर संजू समसन पर

वहीं, टीम के अगले सीजन की योजना में संजू सैमसन का नाम फिर से चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, CSK और राजस्थान रॉयल्स के बीच संजू के ट्रेड को लेकर बातचीत फिर से शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इस डील में CSK का एक प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हो सकता है।

राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बड़ाले भी कई फ्रेंचाइजियों के साथ इस संभावित डील पर बातचीत कर रहे हैं, जिनमें लखनऊ सुपर जाइंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं। फिलहाल, संजू समसन के संभावित ट्रेड के बारे में अगले कुछ दिनों में ज्यादा स्पष्टता आने की उम्मीद है। यह डील CSK के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि टीम अगले सीजन में मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीम के रूप में उतरना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved