खेल
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले Yuvraj Singh की पार्टी में जुटे क्रिकेट सितारे, लेकिन विराट कोहली क्यों नहीं थे टीम फोटो में?
Yuvraj Singh: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया इन दिनों लंदन में है। लेकिन मैच से पहले खिलाड़ियों को एक खास दावत का मौका मिला। युवराज सिंह ने अपनी संस्था YouWeCan Foundation के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया जिसमें क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हुए। पार्टी में टीम इंडिया के साथ उनके हेड कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और दिग्गज खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, क्रिस गेल, डैरेन सैमी और केविन पीटरसन की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया।
तस्वीरों में दिखा क्रिकेट का ग्लैमर
पार्टी के दौरान न सिर्फ डिनर हुआ बल्कि एक फोटो सेशन और चैट शो भी रखा गया। युवराज सिंह हर मेहमान के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे। जब टीम इंडिया वहां पहुंची तो उनके साथ युवराज, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर और अजीत अगरकर भी एक फ्रेम में नजर आए। इस फोटो में वेस्टइंडीज के लीजेंड ब्रायन लारा और इंग्लैंड के केविन पीटरसन भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ शामिल हुए। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।
लेकिन फोटो से गायब थे विराट कोहली
इतने सारे दिग्गजों के बीच जब यह तस्वीर सामने आई तो फैंस की नजर सबसे पहले जिस चीज पर गई वो थी विराट कोहली की गैरमौजूदगी। तस्वीर में कोहली कहीं नहीं दिखे जबकि यह साफ हो चुका है कि विराट पार्टी में मौजूद थे। युर्वराज सिंह से उनकी मुलाकात की तस्वीरें और केविन पीटरसन के साथ डिनर करते हुए फोटो भी सामने आ चुकी हैं।
क्या देरी बनी विराट की गैरहाजिरी की वजह?
विराट कोहली की इस फोटो से गैरमौजूदगी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली पार्टी में देर से पहुंचे थे और संभव है कि टीम इंडिया की ग्रुप फोटो उनके आने से पहले ही खींच ली गई हो। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति का कारण उनकी देरी ही हो सकती है। हालांकि यह भी संभव है कि विराट के साथ कोई और टीम फोटो ली गई हो जो अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है।
फैंस कर रहे हैं अटकलें, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
विराट कोहली की इस एक तस्वीर में गैरमौजूदगी ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या सिर्फ देरी ही वजह थी या कुछ और भी कहानी है। हालांकि विराट पार्टी में काफी सहज दिखाई दिए और उन्होंने युवराज और दूसरे मेहमानों से खूब बातचीत भी की। अब सबकी नजरें लॉर्ड्स टेस्ट पर हैं जहां विराट मैदान पर फिर से अपना जादू बिखेरते नज़र आ सकते हैं।