मनोरंजन
Coldplay Controversy: बाहुबली भी आया ‘किस कैम’ की जंग में, CEO-HR की झप्पी ने किया धमाका
Coldplay Controversy: मैसाचुसेट्स में हुए कोल्डप्ले के हालिया कॉन्सर्ट में एक अनोखा और मजेदार पल सामने आया। मशहूर सिंगर क्रिस मार्टिन ने जब ‘किस कैम’ के जरिए दर्शकों से बातचीत शुरू की तो कैमरे की नजर पड़ी एस्ट्रोनॉमर कंपनी के CEO एंडी बर्न और HR हेड क्रिस्टिन कैबोट पर। दोनों को गले लगते हुए देखकर दर्शकों के बीच तालियों की गूंज उठी और इंटरनेट पर अफवाहों का सैलाब आ गया कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
मीम्स की आई सुनामी, बाहुबली टीम भी कूद पड़ी मैदान में
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लेकिन सबसे मजेदार ट्विस्ट तब आया जब भारत की एपिक फिल्म ‘बाहुबली’ की टीम ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया। बाहुबली के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से प्रभास और अनुष्का शेट्टी की एक झप्पी वाली तस्वीर साझा की गई जिसमें लिखा था – ‘CEO और HR ऑफ महिष्मती’। यह अंदाज लोगों को बहुत भाया और मीम्स में नया रंग भर दिया।
https://twitter.com/BaahubaliMovie/status/1946595905345642808
यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं बनीं चर्चा का विषय
तस्वीर पर यूजर्स ने ऐसे-ऐसे कमेंट्स किए कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। एक यूजर ने लिखा – “मैं शिवगामी देवी से इसकी शिकायत करूंगा।” वहीं एक अन्य ने मजाक में कहा – “भाई, कैटप्पा को क्रेडिट दो जिसने कैमरा चलाया।” ऐसे हजारों कमेंट्स में लोगों ने बाहुबली स्टाइल में मौज ली और वायरल वीडियो को एक नया रंग दिया।
Coldplay accidentally exposed an alleged affair between Astronomer CEO Andy Byron and his colleague Kristin Cabot at one of their recent concerts. pic.twitter.com/hsJHV2u5UM
— Pop Base (@PopBase) July 17, 2025
क्रिस मार्टिन ने भी लिया हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक
क्रिस मार्टिन ने भी इस वायरल मोमेंट को गंभीरता से नहीं लिया बल्कि अपने अगली परफॉर्मेंस में मजाकिया अंदाज में दर्शकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा – “हम कैमरा लेकर भीड़ में जाएंगे और आपको स्क्रीन पर दिखाएंगे। तो प्लीज अगर अब तक मेकअप नहीं किया तो अभी कर लो।” इस बात ने फिर एक बार माहौल को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बना दिया।
क्या सच में चल रहा है कुछ, या बस एक दोस्ताना मोमेंट था
वायरल वीडियो में क्रिस मार्टिन ने जब CEO और HR को स्क्रीन पर देखा तो बोले – “देखो इन दोनों को। या तो इनका अफेयर है या ये बहुत शर्मीले हैं।” इस एक लाइन ने इंटरनेट पर अफवाहों का तड़का लगा दिया। हालांकि किसी ने इस मोमेंट को सीरियसली नहीं लिया और सबने इसे हंसी-मजाक में ही देखा।