टेक्नॉलॉजी
CMF Phone 2 Pro: 28 अप्रैल को लॉन्च होगा CMF Phone 2 Pro क्या होगा स्मार्टफोन की दुनिया का गेम चेंजर
CMF Phone 2 Pro: अगर आप 20 से 25 हजार रुपये के बजट में स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। नथिंग का सब-ब्रांड CMF जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन में बेहतरीन लुक्स और शानदार फीचर्स दिए जाएंगे।
कैमरा विभाग में बड़ा बदलाव
CMF Phone 2 Pro का सबसे बड़ा बदलाव कैमरा विभाग में होगा। इस बार कंपनी इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दे रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और एक 50 मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो लेंस भी होगा जो कि इस कीमत में पहली बार होगा। इसके अलावा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलेगा।
New wonderful things.
Featuring CMF Phone 2 Pro, alongside a trio of buds – Buds 2, Buds 2a or Buds 2 Plus.
28 April, 2:00 BST. pic.twitter.com/1CIlMae2um
— CMF by Nothing (@cmfbynothing) April 7, 2025
बैटरी और चार्जिंग की सुविधाएं
CMF Phone 2 Pro में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। यह स्मार्टफोन वीडियो स्ट्रीमिंग और अन्य कामों को आसानी से हैंडल करेगा। कंपनी ने इसे इस बजट सेगमेंट में सबसे अच्छा स्मार्टफोन बनाने का दावा किया है।
शानदार प्रदर्शन के लिए MediaTek Dimensity 7300 Pro
CMF Phone 2 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट मिलेगा जिससे यूजर्स को मल्टीटास्किंग और गेमिंग का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन पिछले वेरिएंट से 10 प्रतिशत ज्यादा CPU परफॉर्मेंस और 5 प्रतिशत ज्यादा ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देगा। गेमिंग के शौकिनों के लिए यह शानदार होगा।
28 अप्रैल को होगा लॉन्च
CMF Phone 2 Pro 28 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इस दिन स्मार्टफोन के अलावा CMF ANC और CMF Buds 2 भी लॉन्च किए जाएंगे। अगर आप मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।