देश

Cargo Ship Fire: अरब सागर में उठी आग की लपटें! मालवाहक जहाज में धमाकों से मचा हड़कंप, केरल तट पर छाया खतरे का साया

Published

on

Cargo Ship Fire: केरल के कोझिकोड जिले के बेयपोर तट के पास एक सिंगापुर ध्वजांकित कार्गो शिप में आग लग गई है। यह कंटेनर शिप 270 मीटर लंबी है और मुंबई की ओर आ रही थी। जहाज में कई विस्फोट और आग की घटनाएं हुई हैं। कई कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं।

डेक के नीचे विस्फोट हुआ बताया गया है

कोस्ट गार्ड के अनुसार जहाज के डेक के नीचे विस्फोट हुआ है। इस हादसे में जहाज के 4 क्रू मेंबर्स लापता बताए जा रहे हैं जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर्स थे जो कंटेनराइज्ड कार्गो के साथ यात्रा कर रहे थे।

इंडियन कोस्ट गार्ड और नौसेना ने भेजी मदद के लिए टीम

सीजीडीओ की ओर से घटना का आकलन करने के लिए कर्मी भेजे गए हैं। नई मंगलुरु से आईसीजीएस राजदूत, कोच्चि से आईसीजीएस अर्नवेश और अगत्ती से आईसीजीएस शचेत को सहायता के लिए भेजा गया है। सभी टीमें स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हैं।

18 क्रू सदस्यों को बचाया गया है

रक्षा सूत्रों की जानकारी के अनुसार केरल तट के पास जलती हुई कंटेनर शिप से 18 क्रू सदस्यों को नौसेना और कोस्ट गार्ड ने सफलतापूर्वक बचा लिया है। बचाव अभियान तेजी से जारी है ताकि और लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

घायल और लापता क्रू सदस्यों की खोज जारी

हालांकि 18 क्रू सुरक्षित हैं लेकिन अभी 4 सदस्य लापता हैं और 5 घायल हैं। उनके स्वास्थ्य और खोज अभियान पर पूरी नजर बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति गंभीर है और आग को जल्द से जल्द नियंत्रित करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved