मनोरंजन
Cannes Film Festival 2025: शर्मीला टैगोर और सबा की कान्स में रॉयल एंट्री! हरे रंग की साड़ी में छाया क्लासिक अंदाज़!
Cannes Film Festival 2025 इस बार खासा चर्चा में है। अब तक कई सितारे रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेर चुके हैं। इस इवेंट में कई फिल्में दिखाई गईं जिनमें एक बंगाली फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ का 4K रिस्टोर वर्जन भी शामिल रहा। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और सिमी गरेवाल रेड कार्पेट पर नजर आईं।
सिमी गरेवाल का 77 की उम्र में कान्स डेब्यू
सिमी गरेवाल का नाम उनके प्रसिद्ध चैट शो ‘रांदेवू विथ सिमी गरेवाल’ से पहचाना जाता है। उन्होंने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वे इस साल पहली बार कान्स में शिरकत करेंगी। 77 साल की उम्र में सिमी ने पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर कदम रखा और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
शर्मिला टैगोर और सिमी का शाही अंदाज़
इस खास मौके पर शर्मिला टैगोर ने अपनी बेटी सबा अली खान के साथ एंट्री की। शर्मिला टैगोर ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी जो बेहद रॉयल और सिंपल लग रही थी। वहीं सिमी गरेवाल ने सफेद रंग की ड्रेस में सभी का दिल जीत लिया। दोनों ही अदाकाराएं अपनी क्लासिक अंदाज़ में नजर आईं।
सत्यजीत रे की फिल्म को मिला सम्मान
फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ को अंग्रेजी में ‘डेज एंड नाइट्स इन द फॉरेस्ट’ कहा जाता है। यह फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी और इसे इस बार कान्स के क्लासिक सेक्शन में दिखाया गया। दोनों अदाकाराएं इसी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए वहां पहुंचीं और उन्होंने भारतीय सिनेमा की गरिमा को फिर से दुनिया के सामने रखा।
फैंस से मिल रही तारीफें और प्यार
सिमी गरेवाल को इंडियन काउचर ब्रांड कार्लियो की सफेद ड्रेस और ओवरकोट में देखा गया। उन्होंने कैमरे के सामने खूब पोज दिए और सोशल मीडिया पर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। सबा अली खान ने अपनी मां शर्मिला के साथ घूमने की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं जो खूब वायरल हो रही हैं।