मनोरंजन

Cannes Film Festival 2025: रेड कारपेट पर होगी रॉयल वापसी! आराध्या के साथ ऐश्वर्या का शानदार स्वागत फ्रांस में मचा तहलका

Published

on

Cannes Film Festival 2025: 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में दुनियाभर की मशहूर हस्तियां हिस्सा ले रही हैं और बॉलीवुड सितारों ने भी रेड कारपेट पर खूब जलवा बिखेरा है। जैकलीन फर्नांडीज उर्वशी रौतेला जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर जैसे सितारों ने अपने लुक से सबको प्रभावित किया है। लेकिन अब फैंस की सबसे बड़ी चाहत ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस समारोह में शामिल होने पहुंच चुकी हैं।

बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रांस पहुंच गई हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या फ्रांस के नीस एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वहां उनका और आराध्या का बेहद शानदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर उन्हें गिफ्ट्स भी दिए गए जिससे दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

सादगी में दिखी शाही चमक

फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ऐश्वर्या सफेद शर्ट और नीले ओवरकोट में नजर आ रही हैं। वहीं आराध्या ने काले रंग का लंबा कोट और नीली जींस पहन रखी है। वीडियो में ऐश्वर्या उस व्यक्ति से बात करती नजर आ रही हैं जो उन्हें रिसीव करने आया था और जिसने आराध्या को उपहार भी दिया। दोनों मां-बेटी बहुत खुश दिखाई दे रही थीं और उनका अंदाज बेहद शालीन और राजसी लग रहा था।

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं

ऐश्वर्या के कांस पहुंचते ही फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। एक यूजर ने कमेंट किया आखिरकार ऐश्वर्या आ गईं लव यू मैं बहुत एक्साइटेड हूं। वहीं दूसरे ने लिखा वह लौट आईं मैं कब से इंतजार कर रहा था। किसी ने लिखा अब कांस में धमाका पक्का है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के नाम की धूम मच गई है।

22वीं बार रेड कारपेट पर चलेंगी ऐश्वर्या

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन 22 मई को लो’रियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर रेड कारपेट पर नजर आएंगी। यह उनका 22वां कांस वॉक होगा जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। ऐश्वर्या ने साल 2002 में फिल्म देवदास के प्रीमियर के साथ पहली बार कांस में शिरकत की थी। तब वह रथ पर सवार होकर पहुंची थीं और उनके साथ शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved