देश
Canada Murder Case: बस स्टॉप पर खड़ी छात्रा बनी मौत का निशाना काली कार से आई गोली और टूट गया सपना
Canada Murder Case: कनाडा के ओंटारियो प्रांत में पढ़ाई कर रही भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बस स्टॉप पर खड़ी थी तभी एक काली कार वहां से गुज़री और उसमें बैठे व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। उसकी उम्र केवल 21 साल थी।
मासूम छात्रा गैंगवार का शिकार बनी
स्थानीय पुलिस के मुताबिक हरसिमरत का किसी भी गैंग से कोई लेना देना नहीं था। वह पूरी तरह मासूम थी लेकिन दुर्भाग्यवश वह एक गैंगवार के दौरान निशाना बन गई। पुलिस का मानना है कि हमला उसके खिलाफ नहीं था वह बस गलत वक्त पर गलत जगह पर थी।
We are deeply saddened by the tragic death of Indian student Harsimrat Randhawa in Hamilton, Ontario. As per local police, she was an innocent victim, fatally struck by a stray bullet during a shooting incident involving two vehicles. A homicide investigation is currently…
— IndiainToronto (@IndiainToronto) April 18, 2025
भारतीय दूतावास परिवार के संपर्क में
टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह हरसिमरत के परिवार के संपर्क में है और उनकी हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन समय में भारत सरकार उनके साथ खड़ी है।
घटना की जानकारी और अस्पताल में मौत
पुलिस को इस हत्या की सूचना शाम करीब साढ़े सात बजे मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हरसिमरत अचेत अवस्था में पड़ी थी और गोली उसके सीने में लगी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
https://twitter.com/401_da_sarpanch/status/1913361670358904911
सीसीटीवी से मिला सुराग और जांच जारी
पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दिखा कि एक काली कार में बैठे व्यक्ति ने हरसिमरत पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। इस घटना में किसी और के घायल होने की खबर नहीं है और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है