टेक्नॉलॉजी

Call Recording: सावधान! कॉल पर अचानक सुनाई दे बीप तो हो जाएं सतर्क

Published

on

Call Recording: कई बार हम कॉल रिसीव या डायल करते ही बातचीत शुरू कर देते हैं, लेकिन हमें पता नहीं होता कि सामने वाला कॉल रिकॉर्ड कर रहा है। ऐसा होने पर आपकी बातचीत का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इससे ब्लैकमेलिंग का खतरा भी रहता है। इसलिए कॉल रिकॉर्डिंग को पहचानना जरूरी है।

कॉल रिकॉर्डिंग से खतरे की पहचान

कॉल रिकॉर्डिंग आपकी प्राइवेसी का उल्लंघन है। अगर कोई बिना बताए ऐसा करता है तो आप इसके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। हालांकि, सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं। इसके लिए आपको कॉल के दौरान आने वाली आवाजों पर ध्यान देना होगा।

बीप साउंड से पहचानें कॉल रिकॉर्डिंग

जब भी कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड करता है, तो फोन में एक बीप साउंड आती है। यह आवाज कॉल कनेक्ट होते ही 2-3 सेकंड तक सुनाई देती है। कभी-कभी यह आवाज टुन-टुन या चु जैसी भी हो सकती है। इस साउंड को सुनते ही सतर्क हो जाएं, क्योंकि सामने वाला कॉल रिकॉर्ड कर सकता है।

वॉइस मैसेज से भी मिलेगी जानकारी

कई बार कॉल कनेक्ट होने पर “This call may be recorded” का वॉइस मैसेज आता है। यह संकेत है कि कॉल रिकॉर्ड की जा रही है। अगर ऐसा हो तो तुरंत सामने वाले से पूछें कि वह आपकी कॉल बिना बताए क्यों रिकॉर्ड कर रहा है।

सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा करें

कॉल रिकॉर्डिंग का गलत इस्तेमाल हो सकता है, इसलिए हमेशा सतर्क रहें। अगर आपको कॉल के दौरान बीप या वॉइस मैसेज सुनाई दे तो समझ जाएं कि कॉल रिकॉर्ड हो रही है। ऐसी स्थिति में सावधानी बरतें और अपनी प्राइवेसी की सुरक्षा करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved